फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying raid, bad Caught making chips from potatoes

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग का छापा, खराब आलू से चिप्स बनते पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid, bad
Caught making chips from potatoes

विज्ञापन
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को तेजली स्टेडियम के पास चल रही राधे फूड्स नमकीन फैक्टरी पर रेड की। इसमें फैक्टरी के अंदर के हालात देखकर टीम हैरान रह गई। अंदर सड़े आलू के कट्टों का ढेर लगा था। इनमें से बदबू भी आ रही थी। इन्हीं खराब आलू के चिप्स बनाए जा रहे थे।
ये लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि फैक्टरी के अंदर विभिन्न नामी कंपनियों के खाली पैकेट भी मिले। इनमें फैक्टरी में तैयार नमकीन भरकर बेची जाती थी। कई घंटे तक सीएम फ्लाइंग की रेड चली। इस दौरान फूड इंस्पेक्टर प्रेम सिंह और उनकी टीम ने फैक्टरी में बन रहे खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तेजली स्टेडियम के पास राधे फूड्स के नाम से नमकीन बनाने की फैक्टरी है। इसमें गले-सड़े आलू से चिप्स बनाए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के साथ उन्होंने फैक्टरी में रेड की। फैक्टरी के अंदर पहुंचते ही बड़ी संख्या में सड़े आलू मिले। उनसे बदबू आ रही थी। ये बदबू इतनी ज्यादा थी कि इसके पास खड़ा होना भी मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर साफ सफाई का भी बुरा हाल था। बताया जाता है कि जिस तेल में ये बनाई जा रही थी वह भी साफ नहीं था। उसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि तेल को कभी बदला ही नहीं गया। फैक्टरी के अंदर नमकीन का भारी मात्रा में स्टॉक मिला। इंचार्ज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि वहां से कई नामी कंपनियों जैसे लक्ष्मी नमकीन, श्रीजी नमकीन, बीकानेरी और इंदौर नमकीन के भी खाली पैकेट मिले हैं। इससे कयास लगाया जा रहा है कि इन पैकेटों में नमकीन बेची जाती थी। इन पैकेटों में नमकीन भरकर फैक्टरी संचालक बेचता है या नहीं, पता किया जा रहा है।
खराब आलू कराए नष्ट
सीएम फ्लाइंग ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया, जिससे कि वह फैक्टरी चलाने के नियमों के बारे में पता कर सकें। वहीं, फैक्टरी के अंदर जो आलू मिले, उन्हें बाहर खुले मैदान में डालकर नष्ट कराया गया। टीम ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया।
व्यापार मंडल ने बताया आलू ठीक
जैसे ही सीएम फ्लाइंग की रेड पड़ी तो फैक्टरी संचालक ने फोन करके उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह मित्तल और कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल को मौके पर बुलाया। महेंद्र मित्तल फैक्टरी संचालक का पक्ष में नजर आए। महेंद्र मित्तल ने फैक्टरी में पड़े आलू को ठीक बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस खराब आलू को खुद खा सकते हैं तो मित्तल ने कहा कि फैक्टरी संचालक पर हल्का हाथ रखना चाहिए। पहले ही दुकानदारों का काम खत्म हो चुका है।

रेड पर कुछ बोलने से किया मना:
राधे फूड्स फैक्टरी के संचालक आयुष चड्ढा ने सीएम फ्लाइंग की रेड पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। फैक्टरी में नामी कंपनियों के खाली पैकेट को उन्होंने अपना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed