{"_id":"68e4138ff2edb71c6106eae7","slug":"cm-flying-officer-inspected-the-weighing-of-paddy-in-radaur-mandi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-144999-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने रादौर मंडी में जांची धान की तौलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने रादौर मंडी में जांची धान की तौलाई
Tue, 07 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रादौर अनाज मंडी में तौल की जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को अनाज मंडी रादौर का निरीक्षण कर डिजिटल कांटों से हो रही तौलाई की जांच की। जब तक टीम मंडी में रही तो कार्रवाई के डर से आढ़तियों की बेचैनी बढ़ी रही।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में धान की फसल की तौलाई की जांच की। इस दौरान टीम ने मंडी में डिजिटल कांटे के तौल को जांचा। टीम को मंडी में सही तौल मिला। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर परविंदर सिंह, एसआई जनकराज, एसआई डॉ. बलविंद्र सिंह व नापतोल इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की टीम ने मजदूरों द्वारा डिजिटल कांटों से तौलाई कर भरी गई बोरियों की जांच की। सीएम फ्लाइंग की टीम ने डिजिटल व साधारण कांटो से तौलाई की जांच की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि टीम द्वारा पूरे प्रदेश की मंडियों का निरीक्षण कर डिजिटल कांटों से की जा रही तौलाई की जांच की जा रही है।