{"_id":"6525a8175b26c5f9b2084b29","slug":"cm-flying-inspection-patwari-found-absent-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-7239-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग का निरीक्षण, पटवारी गैर हाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग का निरीक्षण, पटवारी गैर हाजिर मिले
विज्ञापन
निरीक्षण करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार को तहसील बिलासपुर काऔचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। जांच के दौरान तहसील में लोगों के 155 इंतकाल लंबित मिले। तीन पटवारी तहसील से गैर हाजिर मिले। वह कहां गए इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं पटवारियों ने अवैध तरीके से अपने काम के लिए जो निजी सहायक रखे हुए थे वह सीट काम छोड़कर भाग गए। करीब दो घंटे तक सीएम फ्लाइंग की टीम वहां निरीक्षण किया। इस दौरान यहां काम करने वाले कर्मचारियों में अफरा तफरी मची रही।
सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में बिलासपुर में मिनी सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में पहुंची थी। टीम सबसे पटवारियों के बैठने वाले कमरे में गई। जहां जांच के दौरान तीन पटवारी अपनी सीट से गैर हाजिर मिले। वह तहसील में भी नहीं थे। टीम ने तीनों के नाम नोट कर एसडीएम जसपाल सिंह गिल को दिए। इसी दौरान पटवारियों के कार्यालय में उनके निजी सहायक भी काम करते मिले। मौका पाकर सहायक वहां से फरार हो गए। इसके बाद टीम तहसील कार्यालय में गई।
इंस्पेक्टर ने तहसील में कार्यरत कर्मचारियों से पिछले तीन माह में लंबित जमीन के इंतकाल और रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड मांगा। तीन माह में जमीन के 155 इंतकाल लंबित मिले। रजिस्ट्रियों की जानकारी बाद में देने की बात कही गई। इंस्पेक्टर ने इतने इंतकाल लंबित होने का कारण पूछा तो कर्मचारियों से लेकर तहसीलदार तक कोई भी सवालों का जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइ्ंग की टीम तहसील व अंत्योदय केंद्र में जाकर वाहनों के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों से भी बातचीत की। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने लोगों से पूछा कि उन्हें यहां कर्मचारियों से किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है। लोगों ने बेखौफ होकर कहा कि यहां बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता। छोटे-छोटे कार्यों के लिए रिश्वत मांगी जाती है। टीम ने आरोप लगाने वाले सभी लोगों के नाम नोट किए।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि तहसील में इंतकाल, रजिस्ट्रियां लंबित मिली हैं। तीन पटवारी वहां से गैर हाजिर मिले। पटवारियों के निजी सहायक वहां से फरार हो गए। लोगों ने कर्मचारियों पर काम न करने के आरोप लगाए। राजस्व विभाग के अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरे करने को कहा है। तहसीलदार दलजीत सिंह को मूवमेंट रजिस्टर को रखने को कहा गया है।