{"_id":"6259c9d88577a738bc6bc688","slug":"cm-flying-caught-47-bags-going-to-plywood-factory-yamuna-nagar-news-knl1050638181","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की नहीं रूक रही काला बाजारी, सीएम फ्लाइंग ने पकड़े प्लाईवुड फैक्ट्री में जा रहे 47 कट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की नहीं रूक रही काला बाजारी, सीएम फ्लाइंग ने पकड़े प्लाईवुड फैक्ट्री में जा रहे 47 कट्टे
विज्ञापन
जठलाना/यमुनानगर। कृषि कार्यों में प्रयोग होने वाले यूरिया की काला बाजारी रूकने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने जठलाना क्षेत्र के गांव खजूरी में प्लाईवुड फैक्ट्री के गेट के बाहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। ट्राली में यूरिया के 47 कट्टे लदे हुए थे। एएसआई राजबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने राणा ट्रेडिंग कंपनी, प्लाईवुड फैक्ट्री के मालिक, फैक्ट्री कर्मचारी व ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य एएसआई ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे वह अपनी टीम के साथ खजूरी रोड पर करहेड़ा के पास थे। उन्हें सूचना मिली कि राणा ट्रेडिंग कंपनी खजूरी ने अपने गांव में ही खाद रखने के लिए गोदाम बनाया हुआ है। वह यूरिया को किसानों को न देकर फैक्ट्री संचालकों को बेचता है। जहां यूरिया से ग्लू बनाया जाता है। वह बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली में यूरिया लाद कर प्लाईवुड फैक्ट्री में सप्लाई करेगा। उन्होंने कृषि विभाग, डायल 112 व जठलाना थाना प्रबंधक को सूचना दी। खजूरी रोड पर श्री शिवम इंटरप्राइजिज फैक्ट्री के नजदीक निगरानी करने लगे। करीब साढ़े छह बजे एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्राली खजूरी की ओर से आता दिखा। वह फैक्ट्री के अंदर जाने लगा, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने टीम को देखते ही टैक्टर-ट्रॉली को फैक्ट्री गेट पर ही रोक दिया। तभी फैक्ट्री के चौकीदार ने भी गेट बंद कर दिया। उन्होंने ट्राली की जांच की तो उसमें 47 कट्टे यूरिया मार्का सरदार नीम कोटिड मिले।
भारतीय किसान यूनियन के निदेशक मंदीप रोड छप्पर का कहना है कि फैक्ट्रियों में यूरिया से ग्लू बनाने का काम लंबे अरसे से हो रहा है। फैक्ट्रियों में इसकी तस्करी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने यूरिया में नीम मिलाया था। दावा किया गया था कि नीम कोटिड यूरिया से ग्लू नहीं बनाया जा सकता, लेकिन अब यूरिया की तस्करी कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। जिससे इससे कृषि एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पता चलता है कि यूरिया पर निगरानी ठीक से नहीं रखी जा रही। विभाग के अधिकारी सुस्त और सीएम फ्लाइंग ज्यादा चुस्त नजर आ रही है। बाहर से आकर सीएम फ्लाइंग यूरिया की काला बाजारी को पकड़ लेती है लेकिन स्थानीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगती। दिसंबर में ही पंजेटो के पास गोदाम से यूरिया के 1520 कट्टे बरामद हुए थे।
विज्ञापन
बाक्स
टीम की पकड़ में आया ड्राइवर फरार
फ्लाइंग टीम ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह राणा ट्रेडिंग कंपनी खजूरी से यूरिया लाया था। इसे सप्लाई करने जा रहा था। टीम ने चालक को पकड़ लिया। इस दौरान सूचना पाकर कृषि विभाग के अधिकारी बालमुकंद व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब टीम कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कार्रवाई में व्यस्त थी तो मौके का फायदा उठा टैक्टर-ट्राली चालक वहां से फरार हो गया। इस दौरान उन्हें एक कच्ची पर्ची भी बरामद हुई। जिस पर मैसर्ज राणा ट्रेडर्स अंकित था। टीम ने पकड़े गए यूरिया से सैंपल लिए।
केस दर्ज कर लिया है: रघुबीर सिंह
थाना जठलाना एसएचओ रघुबीर सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से 47 कट्टे यूरिया बरामद हुआ है। शिकायत के आधार पर खाद विक्रेता, फैक्ट्री संचालक व ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।