{"_id":"678bffb1520629eb55012b2a","slug":"clues-found-during-interrogation-of-shooters-helpers-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131737-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शूटरों के मददगारों से पूछताछ में मिले सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शूटरों के मददगारों से पूछताछ में मिले सुराग
Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रादौर गैंगवार में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा करने जुटी पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की है। पूछताछ में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने सभी पर शिकंजा कस दिया है। सूत्रों का दावा है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही इस मामले में नया खुलासा हो सकता है।
पुलिस ने बीते शुक्रवार को गैंगवार में दो आरोपियों रजत और कर्ण सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने शूटरों की मदद की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी गैंग से जुड़े हुए हैं और इस वारदात की अहम कड़ी हैं। दोनों आरोपियों को काबू करने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। शनिवार को भी आरोपियों से टीमों ने पूछताछ की।
सूत्रों का दावा है कि कुछ संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें से कुछ कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर के रहने वाले हैं। इन सभी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सूत्रों का तो दावा है कि मामले में अब तक 15 से अधिक लोगों की संलिप्ता सामने आ चुकी है। इनमें से नौ को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने गैंगवार को लेकर एक संगठन के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना था कि आरोपी नोनी राणा के रिश्तेदार हैं। इस बात को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसपी से मुलाकात की थी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया।