फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clue of truck not found even after 27 days, traders met SP

Yamuna Nagar News: ट्रक का सुराग 27 दिन बाद भी नहीं मिला, एसपी से मिले व्यापारी

Sat, 07 Dec 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Clue of truck not found even after 27 days, traders met SP
यमुनानगर। करीब 27 दिन पहले प्लाइबोर्ड से लदे ट्रक के गायब होने के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लगी। व्यापारियों ने एसपी से मुलाकात कर ट्रक चालक को गिरफ्तार करने और ट्रक बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापारी एसपी राजीव देसवाल से मिले। व्यापारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि यमुनानगर के इंडस्ट्रियल एरिया में योगेश लेमिनेट्स से एक ट्रक सनमाइका और प्लाई बोर्ड लेकर नौ नवंबर को को असम की रारा प्लाईवुड के लिए निकला था। पर आज तक वहां नहीं पहुंचा। योगेश लेमिनेट्स के मनीष ने दस दिन स्वयं तलाशने के बाद 19 नवंबर को शहर थाना यमुनानगर में केस दर्ज कराया था। ट्रक चोरी हुए 27 दिन बाद चालक और ट्रांसपोर्ट मालिक अपने मोबाइल भी बंद कर दिए।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के अध्यक्ष महेन्द्र मित्तल एसपी से समस्या के समाधान करवाने का निवेदन किया। इस मौके पर पीड़ित पक्ष के यशपाल, जनक चावला, मनीष व उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जगाधरी अध्यक्ष विजय सेठी, प्रदेश प्रभारी संदीप गांधी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed