{"_id":"681fa8b96bd1eb3af70d732b","slug":"cloudy-weather-drizzle-brought-relief-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137533-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बादल छाए, बूंदाबांदी ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बादल छाए, बूंदाबांदी ने दिलाई राहत
Sun, 11 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तापमान में हुई बढ़ोतरी ने लोगों को परेशान कर दिया। शनिवार को तापमान बढ़ने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, लेकिन दोपहर बाद बदले मौसम ने लोगों को बड़ी राहत दी। बादल छाने से धूप गायब हो गई और हल्की बूंदाबांदी मौसम सुहावना हो गया। जिले का तापमान सुबह के समय 35 डिग्री सेल्सियस था, जो बूंदाबांदी की वजह से एक डिग्री तक कम हो गया। रविवार को भी बादल छाने की उम्मीद है।
सुबह से ही जिले में तेज धूप निकली हुई थी। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाकर रखे। परंतु दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल घिर आए। तेज हवाएं चलने लगी और हल्की बूंदाबांदी हुई। लोग तेज बारिश के कयास लगाने लगे थे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वह इसलिए क्योंकि तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि होने की आशंका है। लोगों को केवल गर्मी ही नहीं सताएगी बल्कि लू के थपेड़े भी झुलसाने का काम करेंगे। आगामी सप्ताह में जिले का तापमान 40 से 41 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। नींबू की शिकंजवी, फलों के जूस व गन्ने के रस की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस व रस पी रहे हैं। परंतु इससे थोड़ी देर तो राहत मिलती है, लेकिन कुछ देर के बाद फिर से गर्मी परेशान करने लगते हैं। गर्मी में ठंडा पानी व शीतल पेय पदार्थ पीने से लोगों को गला दर्द व जुकाम की शिकायत हो रही है।