{"_id":"686c14d9a1abb24f7902c554","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-humidity-increased-due-to-lack-of-rain-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140431-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिनभर छाए रहे बादल, बारिश न होने से बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिनभर छाए रहे बादल, बारिश न होने से बढ़ी उमस
Tue, 08 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को बारिश की राहत नहीं मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल मंडराते रहे और हल्की हवाएं चलीं, जिससे मौसम सुहावना रहा। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली, जिससे उमस रही।
एक बार तो इतने काले बादल उमड़ आए, जिन्हें देख कर ऐसा लगने लगा कि मानो बहुत तेज बारिश होगी। परंतु बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
सोमवार को यमुनानगर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता का स्तर भी कम ही रहा।
जिससे लोगाें को उमस व गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। बादलों की वजह से तापमान दो डिग्री तक कम हो गया है। बादलों को देखते हुए किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। धान की रोपाई चल रही है, लेकिन बारिश नहीं हो रही। रविवार को आधे घंटे के लिए बारिश हुई जरूर, लेकिन वह ज्यादा असरदार नहीं थी। अब किसानों को ज्यादा बारिश की जरूरत है। वह इसलिए क्योंकि धान के खेतों से पानी सूखने लगा है। ऐसे में किसानों को अच्छी बारिश की जरूरत है। यदि दो घंटे के लिए भी तेज बारिश हो जाए तो खेत पानी से लबालब हो जाएंगे।