फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds rained heavily throughout the night, cold wave disturbed

Yamuna Nagar News: रातभर जमकर बरसे बादल, शीतलहर ने किया परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained heavily throughout the night, cold wave disturbed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दो दिन बाद जिले में फिर झमाझम बारिश हुई। शनिवार देर रात से रविवार अलसुबह तक बादल जमकर बरसे। बारिश से तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। इस दौरान पूरा दिन आसमान पर बादल छाए और बीच में धूप भी निकलती रही।

पूरा दिन सूरज व बादलों की आंख मिचौली जारी रही। बारिश के बाद ठंड में इजाफा हुआ और वहीं शीतलहर ने भी लोगों को खूब परेशान किया। तेज हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने घर पर बैठकर मौसम का लुत्फ उठाया। इस दौरान अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। लोगों काफी दिन से बारिश की बाट जोह रहे थे, हालांकि बारिश के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन पड़ रही सूखी ठंड से लोगों को निजात मिल गई। रविवार सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बादल छा गए। वहीं साढ़े 12 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। चंद मिनट के बाद बूंदाबांदी थम गई। जबकि जगाधरी में कुछ देर बारिश हुई। वहीं जिले में अन्य स्थानों पर भी यही हाल रहे। इस दौरान जिले में कुल 8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अभी कछु दिन बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान रविवार से बुधवार तक जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान में परविर्तन होगा और सर्दी बढ़ेगी। बारिश के बाद तीन से चार डिग्री पारा गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं कृषि विभाग ने बारिश के पूर्वानुमान के बाद किसानों को एडवाइजरी जारी की है। किसानों को खेतों में पानी जमा न होने देने और निकासी के प्रबंध करने की कृषि विभाग ने सलाह दी है। जिला कृषि उपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने कहा कि बारिश से फसलों को नुकसान नहीं होगा। यह बारिश गेहूं, गन्ना, सब्जियों सहित तमाम फलों के लिए लाभकारी है, लेकिन ज्यादा बारिश होने व पानी जमा रहने से नुकसान होगा।


इस दौरान पार्क, बगीचों, छत व अन्य स्थानों पर लोगों घूमते नजर आए। कई दिन से घर में कैद रहे बच्चों की रौनक भी गलियों में दिखाई दी। बाजार पर भी इसका असर देखने को मिला। लोगों की बाजारों में सामान्य दिनों की तरह उपस्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह बारिश के कारण ठंड बढ़ेगी, लेकिन इसके बाद मौसम खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed