फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds are showing indifference since last two days, but there is no rain on the clouds

Yamuna Nagar News: दो दिन से बादल दिखा रहे बेरूखी, छाए पर बरसे नहीं

Sun, 30 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Clouds are showing indifference since last two days, but there is no rain on the clouds
यमुनानगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के आधा दर्जन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार इन जिलों में काफी बारिश होने की संभावना है। येलो अलर्ट में शामिल जिलों में यमुनानगर का नाम भी है लेकिन जिले में बादलों की बेरूखी जारी है। दो दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं पर बारिश नहीं हुई है। हालांकि जिले के एक दो ग्रामीण क्षेत्रों में मामूली बूंदाबांदी हुई। लेकिन शहर पूरी तरह सूखा रहा। शनिवार को भी यही आलम देखने को मिला। शनिवार को भी दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि बादल छाने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं हवा चलने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान दोपहर 12 बजे कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन तीन बजे फिर बादल छाने लगे। बादल छाने के साथ करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। धूप न होने व हवा चलने से गर्मी से भारी राहत रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम व हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। हालांकि इस दौरान लोग बारिश की आस लगाए बैठे रहे पर अधिकांश बादल बिन बरसे ही छंट गए। इस दौरान जिला कृषि उपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से बारिश व आंधी तूफान को लेकर एडवाइजरी जारी की गई। जिले में मौसम विभाग ने अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके अनुसार किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन


----------

किसानों को बारिश का इंतजार


किसान कई दिनों से बारिश की आस जोह रहे हैं। प्रचंड गर्मी के कारण फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ा रहा है। ऐसे में किसान कई दिन से बारिश की बाट जोह रहे हैं। परंतु बादलों की बेरूखी किसानों को खल रही है। किसानों के चेहरे मायूस हैं और बादलों से राहत की बारिश की दुआ कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह पांच दिन बारिश की संभावना है। इस दौरान अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार को विभाग की ओर से 80 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed