{"_id":"64b6f57a141ee2ea5e03ef3c","slug":"cloth-trader-died-due-to-car-collision-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-2535-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार की टक्कर लगने से हुई थी कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार की टक्कर लगने से हुई थी कपड़ा व्यापारी की मौत
Wed, 19 Jul 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मटका चौक के पास सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी राजेश कॉलोनी निवासी अशोक कुमार की मौत कार की टक्कर लगने से घायल होने पर हुई थी। परिवार सदस्य पहले एक्टिवा से गिरकर घायल होने से उसकी मौत मान रहे थे। लेकिन जब मृतक के बेटे गौरव ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें कार कपड़ा व्यापारी की एक्टिवा को टक्कर मारती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद बेटे ने पुलिस को शिकायत दी। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
राजेश कॉलोनी निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शर्मा टेंट जगाधरी के पास पवन साड़ी के नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान पर उसके साथ उसके पिता अशोक कुमार भी बैठते थे। गुप्ता पैलेस जगाधरी के पास अपना मैरिज पैलेस भी बना रहे जिसे देखने के लिए पिता अशोक स्कूटी पर वहां जा रहे थे। 12 जुलाई को शाम करीब साढ़े चार बजे उसे फोन पर किसी ने बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। उसे राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचाया है। यहां आकर देखा पिता अशोक बेहोशी की अवस्था में थे। उसके बाद पिता को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया। सिर में चोट लगने पर उनका ऑपरेशन किया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। 14 जुलाई की अलसुबह उनकी मौत हो गई।
पहले उन्हें बताया गया था कि एक्टिवा से गिरकर उसके पिता घायल हुए हैं। लेकिन जब उन्होंने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार उसके पिता की स्कूटी को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज का कहना है कि उनके पास सोमवार शाम को शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।