फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cloth merchant died in road accident

कपड़ा व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
cloth merchant died in road accident
साढौरा के कपड़ा व्यवसायी संजय कुमार की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। शक्तिमान सीमेंट फैक्टरी के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक संजय कुमार अपने भाई के साथ साढौरा में गारमेंट की दुकान करते थे। पुलिस ने वाहन चालक पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

साढौरा के नारायणदास मोहल्ला निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी साढौरा बस अड्डा के पास रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। उसका भाई संजय कुमार उर्फ मोनू (24) भी दुकान पर उसके साथ रहता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके बाइक पर घर आ रहे थे। इस दौरान साढौरा बिलासपुर रोड पर शक्तिमान सीमेंट की फैक्टरी के सामने किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने उसे साढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसे जगाधरी सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उसे भाई को मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed