फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clerks will go on strike from 12 to 14 if their demands are ignored

Yamuna Nagar News: मांगों की अनदेखी पर लिपिक 12 से 14 तक करेंगे हड़ताल

Wed, 07 Aug 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Clerks will go on strike from 12 to 14 if their demands are ignored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। वेतनवृद्धि की मांग पूरी न होने पर लिपिक फिर से हड़ताल पर जाने का मन बना चुके हैं। जिसके लिए उन्होंने चेतावनी दी है। यदि एक सप्ताह में उनकी मांगें पूरी नहीं होती लिपिक 12 अगस्त से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से हड़ताल को लेकर ज्ञापन दिया गया है।
इससे पहले एसोसिएशन की ओर से 28 जुलाई को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास घेराव बुलाया था। जिसे मुख्य प्रधान सचिव टू सीएम राजेश खुल्लर के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया था। एसोसिएशन का कहना है कि न तो सरकार ने उनके दो प्रतिनिधियों से मुलाकात की और न ही उनकी मांग को लेकर पांच अगस्त को कैबिनेट बैठक में कोई चर्चा की गई। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी गौरव ने बताया कि सरकार ने की वादाखिलाफी के विरोध में मंगलवार को सभी जिलों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन जिला प्रधान दीपक ढुल ने कहा कि सरकार की बातों में कर्मचारी नही आएंगे, जब तक सरकार मांग को लेकर वित्त विभाग से मांगों का नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। एसोसिएशन ने 12 से 14 अगस्त तक पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया है। जिसके लिए प्रदेश में कार्यरत सभी विभागों, बोर्डों, नगर निकायों और विश्वविद्यालयों के लिपिक पहले से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक नारेबाजी करते हुए सेक्टर-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन दिया। दीपक ढुल ने बताया कि यदि सरकार एक सप्ताह में मांगों संबंधी पत्र जारी नहीं करती है तो 12 अगस्त से लिपिक तीन दिन की हड़ताल पर चले जाएंगे। यदि इसके बाद भी सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करेगी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed