{"_id":"69614d9d70319effc7088a44","slug":"cleanliness-drive-launched-to-make-ward-07-zero-waste-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149591-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वार्ड-07 को जीरो वेस्ट बनाने के लिए चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वार्ड-07 को जीरो वेस्ट बनाने के लिए चलाया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 में स्वच्छता अभियान चलाती नगर निगम की टीम। प्रवक्ता
- फोटो : जलेसर रोड नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक परचून दुकान पर सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर। दुकानदार स्रोत
Link Copied
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर स्थान हासिल करने के उद्देश्य से नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी शहर में लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड-7 को जीरो वेस्ट वार्ड बनाने की दिशा में रेड क्रॉस मार्केट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशानुसार आईईसी टीम के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने बाजार में जमा कचरा, पॉलिथीन, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को हटाकर उसका नियमानुसार निस्तारण किया। साथ ही नालियों और कचरा संभावित स्थानों की भी विशेष सफाई की गई। नगर निगम की टीम ने बाजार में मौजूद दुकानदारों से संवाद करते हुए उन्हें गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया। दुकानदारों से अपील की गई कि दुकानों पर दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें और कचरे को पृथक कर नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें। अधिकारियों ने बताया कि स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव होता है और बाजार को जीरो वेस्ट बनाने में मदद मिलती है। अभियान में आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश, वार्ड पार्षद प्रियंक शर्मा और नगर निगम सुपरवाइजर सागर मौजूद रहे।
सेक्टर 17 में स्वच्छता अभियान चलाती नगर निगम की टीम। प्रवक्ता- फोटो : जलेसर रोड नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक परचून दुकान पर सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर। दुकानदार स्रोत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।