{"_id":"6a32ff8228c82032460df1b2","slug":"cleaning-was-done-by-removing-the-wall-that-was-obstructing-the-drain-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-158028-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नाले में बाधा बनी दीवार को हटाकर कराई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नाले में बाधा बनी दीवार को हटाकर कराई सफाई
Thu, 18 Jun 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
नाले का निरीक्षण करने पहुंची मेयर सुमन बहमनी और अन्य अधिकारी। प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
यमुनानगर। मानसून में नगर निगम ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों के साथ जम्मू कॉलोनी स्थित एसटीपी के पास मुख्य नाले और डिच ड्रेन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले में पानी की निकासी में बाधा बन रही फैक्ट्री और एसटीपी की दीवार को हटाकर नाले की सफाई कराई गई।
मेयर सुमन बहमनी अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक फैक्टरी और एसटीपी की दीवार के कारण मुख्य नाले का हिस्सा अवरुद्ध हो गया था, जिससे न केवल पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी बल्कि नाले की नियमित सफाई भी संभव नहीं हो पा रही थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मेयर ने मौके पर ही अवरोध हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने पोकलेन और जेसीबी मशीनों की सहायता से दीवार के अवरोधक हिस्से को हटाया और बंद पड़े नाले की व्यापक सफाई करवाई। इससे पानी की निकासी का मार्ग सुचारु हो गया। स्थानीय लोगों ने भी निगम की इस कार्रवाई की सराहना की। इसके बाद मेयर ने डिच ड्रेन का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी प्रमुख नालों, डिच ड्रेनों और सीवरेज लाइनों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है और इसके लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। संवाद