फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clean city till survey, now a pile of dirt is visible

सर्वे तक साफ शहर, अब दिख रहा गंदगी का ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Clean city till survey, now a pile of dirt is visible
स्वच्छता सर्वे के लिए केंद्रीय टीमों के शहर में आने से शहर की तस्वीर साफ-सुथरी होने लगी थी, लेकिन टीम के जाते ही मौजूदा समय में गंदगी का ढेर लग गया है। पॉश एरिया से बाजारों व रिहायशी कॉलोनियों की सड़कों व गलियों किनारे कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ठेके पर चला डोर टू डोर कचरा उठान का काम नगर निगम के जिम्मे आते ही लड़खड़ा गया है। हालात बता रहे हैं कि शहर में सभी चरण के सर्वे कर टीमें लौट गई हैं।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह में केंद्रीय टीम सर्वे के लिए आई थी और उसके जाने के बाद लगभग एक पखवारा से शहर में कचरे का ढेर लग गया है। शहर में 272 मिट्रिक टन कचरा प्रतिदिन निकलता है। इसके निस्तारण के लिए 746 कर्मचारी लगाए गए हैं। सफाई व्यवस्था के पटरी से उतरने में पार्षद नगर निगम अफसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कांग्रेस से वार्ड-3 से पार्षद हरमीन कोहली, 4 से देवेंर सिंह, 5 से विनय कांबोज, 13 से निर्मल चौहान व इनेलो से वार्ड-8 के पार्षद विनोद मरहवा ने कहा कि सफाई के मौजूदा हालात की वजह डोर टू डोर कचरा उठान से निस्तारण के टेंडर करने में नगर निगम अफसरों की लेटलतीफी रही।
विज्ञापन

कचरा उठान के नए टेंडर करने के लिए अफसर पुराने टेंडर के खत्म होने के इंतजार में रहे, जिसमें पुराने टेंडर की अवधि खत्म होने से नए टेंडर की प्रक्रिया लटक गई है। हालांकि जोन-2 (वार्ड-12 से 22) में कचरा उठान के ठेके का काम बंद होने पर आनन-फानन में अफसर 13 मार्च को सभी 22 वार्ड का सिंगल टेंडर लगा चुके थे। बीती सदन की बैठक में सिंगल टेंडर रद्द कर मेयर के प्रस्ताव पर छोटे टेंडर लगेंगे। लेकिन तब तक जोन-1 (वार्ड-1 से 11) में भी ठेके पर चल रहा कचरा उठान का काम भी बंद हो जाएगा। ऐसे में दोनों जोन में कचरा उठान की व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है, इसका कारण निगम के पास स्टाफ व संसाधन कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष रैंक
2017 346
2018 310
2019 218
2020 147
2021 243
22 वार्डों पर 1700 की डिमांड में से नगर निगम के पास 746 सफाई कर्मी (532 कच्चे व 214 पक्के) ही हैं। इसके अलावा फंड से लेकर संसाधन भी कम हैं। कचरा उठान के कई टिपर खराब पड़े हैं और चालू टिपर भी कभी भी बीच में जवाब दे जाते हैं। डंपिंग साइट पर कचरे के निस्तारण की व्यवस्था भी नहीं है।
शहर में कचरा उठान से लेकर सफाई व्यवस्था बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए अलग-अलग शिफ्ट में सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
-सुरेंद्र चोपड़ा, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed