फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Classroom readiness program will correct the mistakes made in annual examinations

Yamuna Nagar News: वार्षिक परीक्षाओं में हुई गलतियां सुधारेगा कक्षा तत्परता कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Classroom readiness program will correct the mistakes made in annual examinations

विज्ञापन
यमुनानगर। सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों से वार्षिक परीक्षाओं में हुई सामान्य गलतियों में सुधार के लिए शिक्षा विभाग कक्षा तत्परता कार्यक्रम (क्लास रेडीनेस प्रोग्राम) चलाएगा। यह नए सत्र के शुरुआती दो सप्ताह होगा। इसमें वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों की ओर से हुई सामान्य गलतियों की रिपोर्ट तैयार होगी। इसे विद्यार्थियों की पिछली कक्षा के शिक्षक नई कक्षा के शिक्षकों से साझा करेंगे। इन्हीं गलतियों में सुधार के लिए सत्र के शुरुआती दो सप्ताह में कक्षा तत्परता कार्यक्रम होगा। इस संबंध में मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डायट प्राचार्यों व खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम पत्र जारी कर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत नए सत्र के शुरुआती दो हफ्ते कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को अपनी पिछली कक्षाओं की किताबें लेकर आएंगे। इनके जरिए शिक्षकों द्वारा दोहराई (रिवीजन) कराई जाएगी। इसके साथ खेल व अन्य गतिविधियां भी चलेंगी, जिससे खेल-खेल में विद्यार्थी पिछली कक्षाओं की पढ़ाई की दोहराई (रिवीजन) करते समय वार्षिक परीक्षाओं में हुई गलतियों में सुधार कर पाए। उदाहरण के तौर पर विद्यार्थियों के बीच खेल व अन्य गतिविधियों में इंडोर-आउटडोर खेल कराए जा सकते हैं, विद्यार्थियों से उनके प्रिय विषय या विषय के अंदर प्रिय टॉपिक पूछे जा सकते हैं, जिससे उन्हें भरपूर बोलने का मौका मिले। इसके साथ प्रश्नोत्तरी कराने सहित पहेलियां पूछने की गतिविधियां हो सकती हैं। इसके साथ साथ अध्यापक पिछली कक्षाओं की दक्षताओं की जांच करके दोहराई (रिवीजन) की योजना तैयार कर सकते हैं। इस दौरान नई कक्षा के अध्यापक को हर छात्र के लर्निंग गैप को पहचाना है और उसे कम करने का प्रयास करना है। कक्षा तत्परता कार्यक्रम के बाद पुरानी किताबों को बुक बैंक में जमा किया जा सकता है या नए छात्रों को दिए जा सकता है। इस बारे में डीईओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में पत्र मिला है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed