फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Classes from First to 12th are Closed in Haryana due to Corona

हरियाणा : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्कूल 30 अप्रैल तक बंद, आदेशों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई 

Fri, 16 Apr 2021 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 04:55 PM IST
सार

शिक्षामंत्री ने कहा कि बच्चों में सुरक्षित शारीरिक दूरी और वायरस से बचने के उपाय मेंटेन नहीं हो पाते जिसके चलते संक्रमण और तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है।
 

विज्ञापन
Classes from First to 12th are Closed in Haryana due to Corona
यमुनानगर में पत्रकारों से बात करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पहली से 12वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शुक्रवार को यमुनानगर में यह जानकारी दी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्कूल बंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर संक्रमण फैल रहा है। बच्चों में सुरक्षित शारीरिक दूरी और वायरस से बचने के उपाय मेंटेन नहीं हो पाते जिसके चलते संक्रमण और तेजी से बढ़ता है। हाल ही में कई स्कूलों के बच्चे और शिक्षक संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसलिए प्रदेश भर के तमाम सरकारी और निजी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। अगर कोई स्कूल संचालक आदेशों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है। हालांकि 12वीं की परीक्षा पर कुछ दिन में फैसला होगा। बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित की थी।


12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल और 10वीं की परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होनी थी। दोनों ही परीक्षाओं का शेड्यूल दोपहर साढ़े 12 बजे से तीन बजे तक का था। परीक्षाएं 22 मई तक आयोजित होनी थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सरकार को 10वीं की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed