फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Classes 4th to 8th will be held after the festivals.

Yamuna Nagar News: त्योहारों के बाद होगी चौथी से आठवीं की परीक्षा

Fri, 10 Oct 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Classes 4th to 8th will be held after the festivals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अब त्योहारों के बाद राजकीय विद्यालयों में कक्षा चार से आठ तक की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इसके लिए विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। अर्ध वार्षिक परीक्षाएं 24 से 31 अक्टूबर तक करवाई जाएंगी। निदेशालय ने सभी विषयों की परीक्षा लगातार करवाने का आदेश दिया है। शेड्यूल जारी होने के बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। जिले में चौथी से आठवीं कक्षा के करीब 32,500 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राजकीय विद्यालय में चौथी से आठवीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं करवाने के आदेश दिए हैं। ये परीक्षाएं त्योहारों के बाद होंगी। इससे विद्यार्थियों में परीक्षा का तनाव नहीं रहेगा। वहीं, अध्यापक भी त्योहारों के दौरान होने वाली गतिविधियों से भी अध्यापक मुक्त हो जाएंगे। इन दिनों अध्यापक खंडस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता करवाने में व्यस्त हैं। ऐसे में त्योहारों के बाद परीक्षाएं करवाने का अध्यापकों ने स्वागत किया है। निदेशालय ने इसकी डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाओं में केवल रविवार का अवकाश रहेगा। इस दौरान चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों की तीन विषय की परीक्षा होगी, जबकि छठी से आठवीं के विद्यार्थियों की पांच विषय की परीक्षा होगी। चौथी व पांचवीं की परीक्षाएं 29 अक्टूबर को संपन्न हो जाएंगी और इसके बाद नियमित कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

इस दिन होगी इस विषय की परीक्षा

निदेशालय की डेटशीट के अनुसार चौथी व पांचवीं का पहला पेपर 24 अक्टूबर को अंग्रेजी विषय का होगा। सातवीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा होगी। वहीं, छठी का सामाजिक विज्ञान और आठवीं का ड्राइंग, संगीत, गृहविज्ञान विषय की होगी। वहीं, 25 अक्टूकर को चौथी व पांचवीं का हिंदी, छठी का गणित, सातवीं का ड्राइंग व संगीत और आठवीं का विज्ञान विषय का पेपर होगा। 26 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। वहीं, 27 अक्टूबर को चौथी, पांचवीं व आठवीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा होनी है, जबकि छठी की हिंदी और सातवीं के अंग्रेजी की परीक्षा ली जाएगी। 28 अक्टूबर को चौथी व पांचवीं ईवीएस (पर्यावरण अध्ययन) विषय, छठी के अंग्रेजी, सातवीं अंग्रेजी और आठवीं के गणित विषय की परीक्षा होगी। इसी तरह 29 अक्टूबर को छठी के संस्कृति, पंजाबी व उर्दू विषय, सातवीं के गणित और आठवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 30 अक्टूबर को छठी की विज्ञान, सातवीं के संस्कृति, पंजाबी व उर्दू विषय और आठवीं के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। इसी तरह 31 अक्टूबर को सातवीं की ड्राइंग, गृहविज्ञान, कृषि विषय, सातवीं की सामाजिक विज्ञान और आठवीं के संस्कृति, पंजाबी व उर्दू विषय की परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



निदेशालय ने चौथी से आठवीं कक्षा के अर्ध वार्षिक परीक्षाएं करवाने का शेड्यूल जारी किया है। सभी विद्यालय प्रभारियों को परीक्षाएं करवाने संबंधित तैयारियों के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके लिए शिक्षकों को ड्यूटी सौंप दी गई हैं।
-प्रेमलता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed