फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Class 10th student Sakshi selected in national hockey team

Yamuna Nagar News: कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी का राष्ट्रीय हॉकी टीम में चयन

Fri, 20 Sep 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Class 10th student Sakshi selected in national hockey team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले, अभिभावकों व संस्थान का नाम रोशन किया है। शानदार खेल के बल पर उन्होंने अपना स्थान राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए पक्का कर लिया है। यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग की ओर से शाहबाद मारकंडा में करवाई गई थी।
प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर की 10वीं कक्षा की छात्रा साक्षी पुत्री राकेश कुमार ने अंडर-19 आयु वर्ग में भाग लिया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में साक्षी ने शानदार खेल व उम्दा तकनीक का प्रदर्शन किया। जिसके चलते उसका चयन राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में किया गया है। जिले से चयनित होने वाली साक्षी एकमात्र खिलाड़ी है। इसके अलावा स्कूल की सातवीं की छात्रा समृद्धि का चयन अतिरिक्त खिलाड़ियों में किया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य सुमित जिंदल ने बताया कि दोनों छात्राओं ने अद्भुत खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से स्कूल, अभिभावकों व जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने कोच राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया था। स्कूल पहुंचने पर दोनों छात्राओं का स्वागत किया गया। छात्राओं को प्रबंधन समिति पदाधिकारियों, स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को दोनों खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेल क्षेत्र में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed