फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Claims of wheat coming from neighboring states in the district's mandis

Yamuna Nagar News: जिले की मंडियों में पड़ोसी राज्यों का गेहूं आने का दावा

Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Claims of wheat coming from neighboring states in the district's mandis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के किसान गेहूं बेचने के लिए जिले की मंडियों में आ रहे हैं। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग की लापरवाही सामने आ रही है, चूंकि यहां विभाग की तरफ से कोई कर्मचारी तैनात ही नहीं हैं।
सरकार ने दूसरे राज्यों के अनाज पर पाबंदी लगा रखी है। बावजूद उसके खंड प्रतापनगर से सटे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश का अनाज लगातार पहुंच रहा है। रात को खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की कलेसर व हथिनीकुंड बैराज पर अनाज रोकने के लिए ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन वहां कोई नहीं होता। उत्तर प्रदेश के कुछ किसानों ने हथिनीकुंड बैराज पर स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस नाके पर हरियाणा में किसानों के वाहनों को रोकने को लेकर हंगामा भी किया। उत्तर प्रदेश के काफी किसान हथिनीकुंड बैराज पर स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस नाके पर अपने अनाज के वाहनों को रोके जाने को लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

दिन में होमगार्ड के जवान नाकों पर ड्यूटी करते हैं। खाद्य पूर्ति विभाग के कर्मचारी नाकों पर नजर नहीं आते। इस बारे में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी जतिन मित्तल ने बताया कि पंजीकरण के बाद ही किसान एमएसपी पर अपनी फसल बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्यों से आने वाले अनाज को रोकने के लिए उन्होंने खरीद के पहले दिन से ही हथिनीकुंड और कलेसर में नाके लगवा दिए थे। यदि बाहरी राज्यों का अनाज प्रतापनगर मंडी में आ रहा है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे थाना प्रभारी प्रताप नगर गुरमेल ने बताया कि नाकों पर तैनात होमगार्ड के जवान अन्य राज्यों से आने वाले अनाज को वापस भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed