फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Civil Hospital: flouting of Corona rules, Yamunanagar

नागरिक अस्पताल : कोरोना नियमों की उड़ रही धज्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital: flouting of Corona rules, Yamunanagar
ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बिना मास्क के खड़े लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की आहट से यहां का स्वास्थ्य विभाग भले ही अलर्ट हो गया है। विभाग की तरफ से लोगों को दोबारा मास्क पहनने और शारीरिक दूरी जैसे सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। ओमिक्रॉन को लेकर मुख्यालय ने गाइडलाइन भी जारी कर दी गई। वहीं नागरिक अस्पताल में नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। हालात यह है कि बुधवार को यहां मरीज ही नहीं स्टॉफ भी बिना मास्क के मिले।
अस्पताल की पंजीकरण ओपीडी में कई पुरुष और महिलाएं लाइन में लगे थे। किसी के मुंह पर मास्क नहीं था। यहां तक पंजीकरण कर रहे कर्मचारियोें ने भी मास्क नहीं पहना था। पंजीकरण करा रहे लोग बिना मास्क के खिड़की के अंदर झांक ही बात कर रहे थे।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में हालात और भी खराब थे। ट्रामा सेंटर के सामने बनी पार्किंग में बिना मास्क के बहुत से युवक मोबाइल चलाने में व्यस्त थे। जब सेंटर के अंदर गए तो कुछ कर्मचारियों ने मास्क पहन रखा था। यहां बने वार्ड में भर्ती मरीजों के अलावा उनके परिजनोें के मुंह पर मास्क नहीं था। यहां तक इमरजेंसी में महिला कर्मचारी ने भी मास्क नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क पहनने की अपील वाले पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं। स्टॉफ को भी मास्क पहनकर आने के लिए कहा गया है। कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क पहनना भी अनिवार्य है। अस्पताल के स्टॉफ भी मास्क नहीं पहने हैं तो सख्ती की जाएगी।
- डॉ. विजय दहिया, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed