फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civics

पेयजल की समस्या से नाराज धनौरा के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
civics
civics - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) बिलासपुर। छह महीने से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हिमाचल की सीमा से सटे धनौरा गांव के लोगों ने बुधवार को मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। गांव में आपूर्ति के लिए लगे दोनों नलकूप काफी समय से खराब है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह कि लोगों को कई किलोमीटर दूर दूसरे गांवों से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को समझाकर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। बाद में जलापूर्ति विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को दस दिन के भीतर गांव में नया नलकूप लगाकर पानी सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और मार्ग खोला।
विज्ञापन

धनौरा निवासी राज कुमार, बलविंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुशील कुमार, राज रानी, राज दुलारी, जसबीर सिंह ने बताया कि जलापूर्ति के लिए लगे दोनों नलकूप काफी समय से खराब हैं। सर्दियों में पानी की खपत कम होने के कारण ग्रामीणों ने गुजारा कर लिया, लेकिन अब मौसम बदलने के साथ ही पानी की लागत भी बढ़ गई है। जिस कारण लोगों को दूसरे गांवों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आधा दिन पानी भरने और ढोने में बीत जाता है। गांव के करीब साढ़े तीन सौ परिवार या तो किसानों के ट्यूबवेल के भरोसे हैं या दूसरे गांव से उन्हें पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि छह माह पहले गांव के दोनों नलकूप का बोरवेल ठप हो गया था। जिसके बाद से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं नया बोरवेल होने तक विभाग ने गांव के किसान संत कुमार के ट्यूबवेल से पेयजल की सप्लाई जोड़ दी थी। छह माहत से इसी ट्यूबवेल से गांव में पानी आ रहा है, लेकिन अब किसान का कहना है कि उसे अपने खेत की सिंचाई करनी है। कुछ दिन पहले गांव में बोरवेल करने के लिए विभाग का ठेकेदार मशीन लेकर आया था। बुधवार को बिना ट्यूूबवेल लगाए ही ठेकेदार मशीन ले जाने लगा। ठेकेदार ने उन्हें बताया कि उसे विभाग ने केवल 600 फीट तक ही बोरवेल करने का ठेका दिया था। इतना बोरवेल करने के बाद भी पानी नहीं आया तो वह जा रहा है। जिस पर लोगों ने मशीन रोककर जाम लगा दिया। एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 10 दिन में सर्वे करेंगे। इसके बाद नलकूप लगा दिया जाएगा। करीब दो सप्ताह पहले गांव में बोरवेल के लिए मशीन आई थी। मशीन से भूमि पर करीब छह सौ फीट तक बोरिंग की गई, लेकिन इतने गहरे बोर के बाद भी पानी नहीं निकला। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विभाग नलकूप लगा जलापूर्ति नहीं बहाल नहीं करता तब तक मशीन गांव से बाहर नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed