फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civics

क्रिसमस और नववर्ष पर नहीं कर सकेंगे आतिशबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
civics
यमुनानगर। क्रिसमस और नए साल के जश्न पर भी कोरोना व प्रदूषण का साया पड़ गया है। कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन ने 2 जनवरी 2021 तक पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर किया गया है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान प्रदूषण को नियंत्रित रखने तथा लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों के अनुरूप यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनजीटी ने ऐसे सभी क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगाया है, जहां पर वायु प्रदूषण की स्थिति सामान्य से ज्यादा है। जिले का प्रदूषण स्तर के मापदंडों के मुताबिक सामान्य से अधिक होने के कारण यह आदेश लागू किए गए हैं। इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, सभी एसडीएम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नगरपालिका रादौर व सढ़ौरा के सचिव व जिला के सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। आदेशों के मुताबिक 25 दिसंबर 2020 को क्रिसमस और 31 दिसंबर 2020 को नववर्ष के आयोजनों व इस अवधि के दौरान अन्य सभी आयोजनों में पटाखों की बिक्री, पटाखे बजाने और आतिशबाजी चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed