फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

नेशनल हाईवे में जगह-जगह बने गड्ढे लोगों के लिए बने मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
civic
नेशनल हाईवे-73 ए ताजेवाला, कलेसर व फैजपुर से लेकर लालढांग तक सड़क में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बारिश बंद होने के कई दिनों बाद भी संबंधित विभाग द्वारा अभी तक भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। ऐसे में दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ गई है। लोगों ने नेशनल हाईवे की मरम्मत कराने व सड़क के किनारे ठीक कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों कादिर, यशपाल, शुभम, अरशद, नाजिम, मोहित व टोनी आदि का कहना है कि नेशनल हाईवे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। सड़क के बीच में बने गहरे गड्ढे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। मौसम साफ हुए कई दिन बीत गए लेकिन विभाग की तरफ से आज तक भी सड़क की मरम्मत तक नहीं की गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बने बरम काफी गहरे हो गए हैं। बारिश के पानी की वजह से किनारों की मिट्टी बह गई। बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण दोपहिया वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। सड़क किनारे बरम को ठीक कराने के लिए स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को कईं-कईं बार अवगत करवाया लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया व पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आने वाली नेशनल हाईवे 73ए सड़क की मरम्मत बरम ठीक कराने व सड़क किनारे खड़ी झाड़ियां साफ करवाने के लिए स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को कई कई बार मौखिक व लिखित तौर पर अवगत करवाया, लेकिन विभाग के अधिकारी किसी की नहीं सुनते। ऐसे में संबंधित विभाग के अधिकारी सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। इस बारे में एसडीओ अजय कुमार का कहना है कि सड़क में बने गड्ढों को भरा जा रहा है। जल्दी ही सड़क में बने सभी गड्ढों व किनारों को मिट्टी डालकर भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed