फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

सुबह घना कोहरा छाया, धूप के साथ चली तेज हवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic
मौसम ने शुक्रवार सुबह फिर से करवट ली, सुबह के समय घना कोहर छाया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। हालांकि इसके बाद तेज धूप निकली। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया तो तेज हवाएं चली। हवाओं के साथ उड़ी धूल मिट्टी ने दिनभर लोगों को परेशान करके रखा। मौसम विभाग के अनुसार 23 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। शुक्रवार को जिले का अधिकतर तापमान 18 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने धूप का आनंद लिया। पार्कों व बाजारों में खूब चहल पहल देखी गई।
विज्ञापन

इस बार ज्यादा बारिश होने से सरसों की फसल व सब्जी को काफी नुकसान हुआ है। कृषि एवं कल्याण विभाग बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने में लगा है। जनवरी के पहले सप्ताह में जो बारिश हुई थी उसमें 15 प्रतिशत सरसों की फसल खराब हुई थी। जबकि इस सप्ताह हुई बारिश से 45 प्रतिशत सरसों को नुकसान हुआ है। इस तरह पकने से पहले ही सरसों की 60 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। खेतों में सरसों को जमीन पर बिछते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। तीन व चार फरवरी को अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश की आहट से ही किसानों की चिंता बढ़ गई है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान का कहना है कि अब तक खेतों से पिछले दिनों हुई बारिश का पानी खड़ा है। इस बार किसानों को प्राकृतिक मार भी झेलनी पड़ रही है। यदि अब बारिश हुई तो किसानों को काफी नुकसान होगा। अब तक सरकार ने खराब हुई फसलों की गिरदावरी नहीं कराई है। किसान मुआवजा मांग रहे हैं परंतु सरकार सुनने वाली नहीं है। जल्द ही मीटिंग कर मुआवजे को लेकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी का कहना है कि मौसम में अचानक काफी बदलाव आया है। ऐसे में किसानों को गेहूं की फसल पर खास ध्यान देने की जरूरत है। सरसों की फसल 60 प्रतिशत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed