फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   City Kirtan, going from Delhi to Anandpur Sahib, received a big welcome in the city, devotees showered flowers

दिल्ली से आनंदपुर साहिब जा रहे नगर कीर्तन का शहर में जोरदार स्वागत, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
City Kirtan, going from Delhi to Anandpur Sahib, received a big welcome in the city, devotees showered flowers
City Kirtan, going from Delhi to Anandpur Sahib, received a big welcome in the city, devotees showered flowers - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) जगाधरी। नवम पिता गुरु तेग बहादुर महाराज का प्रकाशोत्सव पर दिल्ली से आनंदपुर साहिब तक निकाला जा रहा नगर कीर्तन शुक्रवार को यमुनानगर शहर के बीच से गुजरा। नगर कीर्तन के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह लोगों ने पालकी व गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। दिल्ली से चला यह नगर कीर्तन आनंदपुर साहिब में विश्राम लेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। इसके लिए जगह-जगह प्रसाद के स्टाल लगाए गए। वीरवार रात को नगर कीर्तन ने सुढ़ैल गुरुद्वारा में विश्राम कर प्रात:कालीन रवाना हुआ। शहर के कमानी चौक, भाई कन्हैया साहिब चौक, जगाधरी बस स्टैंड से कैल से नगर कीर्तन गुजरा। इस दौरान नगर कीर्तन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर कीर्तन को गुजरने में परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए। सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। जहां लोगों की ज्यादा भीड़ रही वहां पालिक रोककर दर्शन करवाए गए। इस दौरान हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर के जयघोष से शहर गूंज उठा। नगर कीर्तन के आगे सेवादार झाडू लगाते और पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में दो प्रदर्शनी वाहन आकर्षण का केंद्र रहे। जिसके सामने सभी ने शीश नवाया। इन वाहनों में गुरु तेग बहादुर महाराज के शस्त्र संगत दर्शन के लिए सजाए गए थे। उनकी तलवार, ढाल सहित अन्य शस्त्र देखकर लोगों ने गुरु साहेब के जयघोष किए। वाहे गुरु दा खालसा वाहे गुरु दी फतेह के जयघोष से नगर कीर्तन का हर जगह स्वागत किया गया। जगाधरी बस स्टैंड पर यात्रियों ने भी नगर कीर्तन के सामने शीश नवाया। रास्ते में जगह-जगह संगत के चाय नाश्ते का प्रबंध के लिए स्टाल लगाए गए थे। जगाधरी से नगर कीर्तन कैल की ओर रवाना हो हुआ।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर किसानों ने किया स्वागत
दिल्ली से आनंदपुर साहिब जाते हुए नगर कीर्तन मिल्क माजरा टोल प्लाजा से गुजरा। टोल प्लाजा पहुंचने पर किसानों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। यहां सभी धर्मों के लोगों ने शीश नवाया। वहीं भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से नगर कीर्तन प्रमुख व सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाकियू जिला निदेशक मनदीप रोडछप्पर ने कहा कि गुरु सभी के सांझे होते हैं। नवम पिता गुरु तेगबहादुर ने मानवता की रक्षा के लिए अनाचारी शासन के खिलाफ युद्ध किया था और लोगों को आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया था। किसान भी गुरु महाराज की सिख पर चल रहे हैं और अनाचार के खिलाफ उठाए हुए हैं। यहां किसानों ने गुरु महाराज के जयघोष किए और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

City Kirtan, going from Delhi to Anandpur Sahib, received a big welcome in the city, devotees showered flowers

City Kirtan, going from Delhi to Anandpur Sahib, received a big welcome in the city, devotees showered flowers- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed