फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   City development stalled due to lack of contractor

Yamuna Nagar News: ठेकेदार न मिलने से लटका शहर का विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
City development stalled due to lack of contractor
शहर का विकास टेंडर प्रक्रिया में लटका नजर आ रहा है। आलम ये है कि एक-एक काम के दो से चार बार तक टेंडर लग चुके हैं, पर उनके लिए नगर निगम को ठेकेदार या एजेंसियां नहीं मिले। मजबूरन अफसरों को टेंडर रिकॉल करने पड़ रहे हैं। ऐसे ही अब विभिन्न वार्डों के 3.90 करोड़ रुपये के कामों के टेंडर रिकॉल किए हैं। ये देख पार्षद टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि टेंडर रिकॉल कर अफसर इतिश्री कर रहे हैं, पर अन्य विकल्प से काम सिरे चढ़ाने की योजना नहीं है। जबकि पार्षदों की मांग है कि टुकड़ों में कम राशि के टेंडर लगाए जाएं, जिससे छोटे ठेकेदारों भी उनमें बिड कर पाएं और काम सिरे चढ़ें।
विज्ञापन


वार्ड तीन से पार्षद हरमीन कोहली, पांच से पार्षद विनय कांबोज, सात से पार्षद रामआसरा भारद्वाज, आठ से पार्षद विनोद मरवाह, तेरह से पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी सदन का कार्यकाल महज एक माह का शेष है। उसमें भी वार्डों के करोड़ों रुपये के काम टेंडर प्रक्रिया में लटके हैं। ऐसे में मांग है कि टेंडर टुकड़ों में कम राशि के किए जाएं, जिससे छोटे ठेकेदार भी उसमें बिड कर पाएं और अधिक बिड आने पर प्रतिस्पर्धा के चलते कम खर्च में काम सिरे चढ़ सकें। यही मांग आगामी सदन बैठक में रखेंगे।
विज्ञापन


-वार्ड आठ की प्रोफेसर कॉलोनी में 46.90 लाख रुपये से 300 व 250 एमएम की एनपी-2 पाइप बिछाने।
-वार्ड एक से 22 की विभिन्न कॉलोनियों में 42.35 लाख रुपये से साइन बोर्ड लगाने।
-वार्ड नौ की ग्रीन पार्क कॉलोनी में 4.45 लाख रुपये से पार्क विकसित करने।
-वार्ड 11 के तेजली गांव में 4.11 लाख रुपये से एसपीएस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शौचालय का निर्माण।
-वार्ड 10 के आजादनगर की 14 नंबर गली में 48.83 लाख रुपये से एनपी-2 स्टॉर्म वाटर पाइप बिछाने।
-वार्ड 11 के चिट्टा मंदिर रोड पर 6.77 लाख रुपये से कश्यप धर्मशाला के निर्माण कार्य।
-11.01 लाख रुपये से हेल्थ सेंटर के शेड का निर्माण।
-वार्ड 15 की छोटी लाइन रोड पर 2.96 लाख रुपये से कवर्ड ड्रेन का निर्माण।
-वार्ड 15 में 21.76 लाख रुपये से नगर निगम के भवन के मरम्मत कार्य।
-निगम क्षेत्र की अनाधिकृत कॉलोनियों में 48.35 लाख रुपये से ड्राेन सर्वे, निशानदेही व जीआईएस वर्क।
-वार्ड 12 में 79.85 लाख रुपये से ताजकपुर गांव से आईपीएस बाडीमाजरा व फोजी कांटा से गधौली का माजरा तक स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन बिछाने।
-73.16 लाख रुपये से सरस्वती शुगर मिल समीप रेलवे ट्रैक से स्टेट हाईवे सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग तक आरसीसी नाले का निर्माण। -नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में मृत पशुओं का उठान व निस्तारण।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार शहर के विकास कार्य टेंडर प्रक्रिया के जरिए ही हो रहे हैं। अगर पार्षदों की कोई मांग है तो उस पर विचार किया जाएगा।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed