फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   City bus service closed on ESI, Civil Hospital route

Yamuna Nagar News: ईएसआई, सिविल अस्पताल मार्ग पर सिटी बस सेवा बंद

Mon, 25 Mar 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
City bus service closed on ESI, Civil Hospital route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिस रूट पर ईएसआई व सिविल सहित कई निजी अस्पताल, क्लीनिक व सैकड़ों व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, उससे सिटी बस सेवा कट गई है। यहां बात महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी से शहीद भगत सिंह चौक रूट की हो रही है। हालांकि इस रूट पर सिटी बस सेवा की शुरुआत में बसें चलाई गईं, पर माहभर से रूट बंद है।
इस रूट पर चलाईं इलेक्ट्रिक एसी बसों को छछरौली रूट पर लगा दिया है। इससे महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी से शहीद भगत सिंह चौक रूट पर रोज हजारों लोग पहले जैसे ऑटो व रिक्शा या अपने निजी वाहनों से आने-जाने पर मजबूर हैं। ये देख वार्डों के निवर्तमान पार्षद रूट पर सिटी बस चलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में यमुनानगर व जगाधरी, दोनों शहरों में चलाया जा रहा है। इन बसों के पहले दो मुख्य रूट थे, जिनमें एक जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड व दूसरा जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी को खत्म दो इलेक्ट्रिक बसें जगाधरी-छछरौली रूट पर लगा दी गई हैं। इसके साथ शहर में जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड रूट पर तीन इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जा रही हैं।
निवर्तमान पार्षदों में रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी से शहीद भगत सिंह चौक तक के रूट पर ईएसआई व सिविल अस्पताल हैं। साथ ही कई निजी अस्पताल, क्लीनिक व सैकड़ों व्यावसायिक प्रतिष्ठान है। इसलिए यहां से रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं।

शहर में इसी रूट पर सिटी बस की ज्यादा जरूरत है, पर बंद कर दिया गया। यह गलत है। प्रशासन से मांग करेंगे कि रूट बहाल किया जाए। मामले में सिटी बस सेवा प्रबंधक दिवाकर सिन्हा का कहना है कि बसों की संख्या बढ़ने पर शहर के सभी जरूरी रूट कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed