फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CIA One will investigate to demand two crores from the agent

आढ़ती से दो करोड़ मांगने की सीआईए वन करेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
CIA One will investigate to demand two crores from the agent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताकर सेक्टर-17 निवासी आढ़ती प्रदीप मित्तल से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले की जांच अब सीआईए वन पुलिस करेगी। केस में लारेंस बिश्नोई के गुर्गे अक्षय पालड़ा का नाम आने के बाद सीआईए पुलिस इस केस को गंभीरता से ले रही है। जिस नंबर से आढ़ती से फिरौती मांगी गई थी, पुलिस ने उसे ट्रेस पर लगा दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि यह नंबर अक्षय पालड़ा के नाम पर ही रजिस्टर्ड है या फिर किसी ओर के नाम पर।
आढ़ती को फोन कहा से किया गया, इसका भी पता नहीं चल पाया है। क्योंकि जिस अक्षय पालड़ा पर फिरौती मांगने का केस दर्ज किया गया है वह तीन साल से जेल में बंद है। फोन अक्षय ने खुद किया या फिर किसी ने उसका नाम लेकर धमकी दी। इसकी जांच की जा रही है। सीआईए पुलिस जल्द ही आरोपी अक्षय पालड़ा को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

अक्षय पर पहले से हत्या के प्रयास, फिरौती व जान से मारने की धमकी देने समेत 33 मामले दर्ज हैं। आरोपी अक्षय गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी ग्रुप से जुड़ा हुआ था। आरोपी इस समय जेल में बंद है। पंजाब पुलिस ने उसे वर्ष 2019 में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उस पर एक लाख 60 हजार रुपये का इनाम रखा था। तब से वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया का कहना है कि आढ़ती से फिरौती मांगने के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी अक्षय पालड़ा पर पहले कई केस दर्ज हैं। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही इस केस को सुलझा दिया जाएगा।

यह था मामला
सेक्टर 17 निवासी प्रदीप मित्तल की जगाधरी अनाजमंडी में आढ़ती की दुकान है। शनिवार को उसे सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके मोबाइल पर सात जुलाई की रात फोन कर पैसे मांगे व जान से मारने की धमकी दी। उसने अपना मोबाइल रिकार्डिंग पर लगाकर अपने दोस्त मनोज गोयल को दे दिया। इसके बाद दोबारा फोन आया। उसने उससे दो करोड़ रुपये की चौथ मांगी। रुपये नहीं देने पर उसके बेटे सुमित मित्तल का जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई ग्रुप से अक्षय पलड़ा बताया। वह सोनीपत का रहने वाला है। उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे पुलिस सुरक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed