फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CIA conducts investigation at bus stand after robbery in Karnal

Yamuna Nagar News: करनाल में हुई डिकैती के बाद सीआईए ने बस स्टैंड पर की जांच

Mon, 24 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
CIA conducts investigation at bus stand after robbery in Karnal
यमुनानगर बस स्टैंड पर युवक के सामान की जांच करती सीआईए की टीम। संवाद - फोटो : फिरोजाबाद बस स्टैंड पर निरीक्षण करते आरएम व एआरएम। विभाग स्रोत
यमुनानगर। करनाल में शादी से पहले दूल्हे को गोली मार कर घर में डिकैती डालने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए यमुनानगर की सीआईए व थाना पुलिस ने सोमवार को बस स्टैंड पर चेकिंग की। इस दौरान करनाल से आने वाली बसों के अलावा वहां आए संदिग्ध लोगों के सामान की भी जांच की गई। काफी देर तक पुलिस छानबीन करती रही, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन

करनाल में परिवार को बंधक बनाने के बाद पांच बदमाश फरार हो गए थे। सूचना मिली थी कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद करनाल से यमुनानगर जाने वाली बस में सवार हुए हैं। करनाल से इसकी सूचना यमुनानगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। सीआईए व थाना पुलिस हथियारों के साथ बस स्टैंड पर पहुंच गई। करनाल की तरफ से आने वाली जितनी भी बसें बस स्टैंड में आ रही थी उनमें सवार यात्रियों से पूछताछ की गई। इस दौरान संदिग्ध लोगों के सामान की जांच भी की गई। इस दौरान पुलिस ने बस स्टैंडे के अंदर वाहन लेकर आने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed