{"_id":"6324df9a5189cd66693534bf","slug":"cia-caught-thug-with-10-names-police-of-three-states-were-searching-yamuna-nagar-news-knl1213969136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने दबोचा 10 नामों वाला ठग, तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए ने दबोचा 10 नामों वाला ठग, तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
विज्ञापन
सीआईए-1 की टीम ने धोखाधड़ी के ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो जिस भी शहर में जाता था वहां पर अपना नाम बदल लेता था। आरोपी ने अपने करीब 10 नाम बताए हैं। उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपी को बाईपास पुल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर थाना शहर में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं।
आरोपी को पकड़ने के लिए कई जिलों व तीन राज्यों की पुलिस लगी हुई थी, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आ रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ करीब 14 मामले दर्ज हैं। जिनकी जांच पुलिस कर रही है। इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी की पहचान पानीपत के हड़ताड़ी निवासी हिमांशु के रूप में हुई। आरोपी ने अपने करीब 10 नाम बताए हैं। आरोपी ने हिमांशु, रोहित, मोहित, कपिल, देवेंद्र, मोनू, शिवम व मयंक आदि नाम रखे हुए थे। आरोपी जिस शहर में जाता था वहां पर अपना नाम बदलकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के खिलाफ दर्ज 14 मामलों में से आठ पानीपत में दर्ज हैं। आरोपी पर उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब में भी केस दर्ज है।
अच्छी कॉलोनी में कमरा लेकर लोगों को फंसाता था झांसे में
सीआईए-1 की टीम के इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि वह जिस शहर में जाता था अच्छे होटल व अच्छी कॉलोनी में कमरा किराए पर लेता था और अच्छे क्वालिटी की जिम में जाया करता था। वहां पर लोगों को अपने झांसे में फंसा तथा उसके बाद उनके साथ धोखाधड़ी करता था। आरोपी ने यमुनानगर में भी ऐसे ही किया है। उसने गांव साभापुर निवासी विनोद से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 85 हजार का चेक ले लिया और उस चेक की कलर फोटो स्टेट करके विनोद को दे दिया और ओरिजिनल चेक के द्वारा बैंक से पैसे निकाल लिए। इस मामले में थाना शहर में केस दर्ज है। वहीं आरोपी पर थाना शहर में आईपीसी की धारा 376, 420 के तहत भी और मामला दर्ज है। यह मामला उसकी पत्नी ने ही दर्ज करवाया है। प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उससे धोखे से ठगी गई रकम की रिकवरी की जाएगी। इसके अलावा अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा।