फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Christmas celebrations, increased demand for cakes and chocolates

Yamuna Nagar News: क्रिसमस की धूम, केक व चॉकलेट की बढ़ी मांग

Tue, 24 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebrations, increased demand for cakes and chocolates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। प्रभु यीशु के जन्मदिवस में एक दिन शेष है। ऐसे में क्रिसमस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में तमाम दुकानें क्रिसमस के सामानों से अटी पड़ी हैं। इसे लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में भारी उत्साह है। बाजारों में घरेलू सजावट के साथ क्रिसमस ट्री, स्टार, घंटी, गिफ्ट के दर्जनों आइटम उपलब्ध है।
वहीं पर्व को लेकर गिरजाघरों में सजावट व अन्य तैयारियां चल रही हैं। गिरजाघरों को रंगीन लाइटों से सजाया जा रहा है। वहीं, क्रिसमस के चलते इन दिनों केक, पेस्ट्री, चॉकलेट की मांग भी काफी बढ़ गई है। इसकी लोग 25 दिसंबर के लिए एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। बेकरियों में केक की नई-नई वैरायटी व फ्लेवर लोगों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

ड्राई केक, फ्रूट रम, प्लम केक, चॉकोचिप्स केक, फ्रूट केक सहित कई तरह की पुडिंग लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा क्रिसमस ट्री व सांताक्लॉज के आकार वाले केक आकर्षण केंद्र में है। क्रिसमस को लेकर समाज के लोग केक की बुकिंग करवा रहे हैं। इसके लिए चॉकलेट केक, इटालियन क्रीम, स्टिकी टॉफी, पुडिंग डेट्स नट, लोफ और फ्रूट केक विशेष रूप से तैयार किए जा रहे हैं। स्पेशल फ्रूट-रम और प्लम केक की मांग अधिक है। बाजार में 250 से हजारों रुपये तक के केक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू मार्केट स्थित कुक्कू बेकरी के संचालक मनीष थापर ने बताया कि क्रिसमस के लिए ईसाई के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी क्रिसमस मानने को केक, चॉकलेट, पुडिंग की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, शिक्षण संस्थानों, कंपनी के कार्यालय में भी क्रिसमस मनाने को लेकर केक की खरीदारी कर रहे हैं। प्रतिदिन 30 से 40 किलो केक बिक रहे हैं।

संस्थानों में एक दिन पहले क्रिसमस का उत्सव मनाया जाएगा। चूंकि 25 दिसंबर को छूटी रहेगी। समुदाय के लोगों 24 दिसंबर रात्रि को केक की डिलवरी मांग रहे हैं, ताकि मध्यरात्रि 12 बजे वे केक काटकर पर्व की खुशी मना सकें। केक के अलावा चॉकलेट, पुडिंग, पेस्ट्री इत्यादि भी मांग काफी बढ़ गई है। क्रिसमस के चलते इन वस्तुओं की मांग में तीन गुना इजाफा हुआ है। मनीष, दीपक, राहुल, सन्नी व अन्य कारोबारियों की मानें तो हैंडमेड चॉकलेट मांग सबसे ज्यादा है। चॉकलेट क्रीम की फिलिंग इसका स्वाद को बढ़ा देती है। बाजार में निम्म कीमत में भी चॉकलेट उपलब्ध है। बाजार में 30 रुपये में चॉकलेट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed