फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children who won the chess competition were honored

Yamuna Nagar News: शतरंज स्पर्धा के विजेता बच्चों का किया सम्मान

Sat, 12 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Children who won the chess competition were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गिरीश, आर्यवीर, हर्ष, दैविश, राधव, लक्षिता, पर्व, मोक्ष, हेमा, लविश, पीयूष, देवांश, अरनवी को पहला स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
प्रिंसिपल सुबे सिंह पंजेटों ने कहा कि निरंतर अभ्यास, लगन और परिश्रम से किसी भी खेल में महारत हासिल की जा सकती है। शतरंज के प्रति युवाओं में रुझान बढ़ रहा है। विद्यार्थियों के समग्र विकास, तार्किक चिंतन, निर्णायक क्षमता को बढ़ावा देने में विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई। शतरंज एक ऐसा खेल है, जिसे बच्चे-बड़े सभी खेलना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

समय के साथ इस गेम की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस खेल से व्यक्ति ज्यादा क्रिएटिव बनता है। शतरंज के खेल को माइंड गेम के नाम से भी जाना जाता है। दिमागी कसरत के लिए शतरंज एक शानदार खेल है। शतरंज खेलने से याददाश्त बढ़ती है। इससे अवसाद और चिंता का खतरा कम होता है। इस गेम से अल्जाइमर का खतरा कम हो सकता है। शतरंज आईक्यू को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज खेलने से आप किसी भी समस्या का हल भी तेजी से ढूंढना सीख जाते हैं। शतरंज खेलने से जिम्मेदारी का एहसास होता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस गेम से आप खुद पर भरोसा करना सीखते हैं। वाइस प्रिंसिपल रितेश पंजेटा ने कहा कि विद्यालय में शतरंज के साथ अन्य इंडोर खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही है। इस मौके पर धर्मपाल, अशोक कुमार, अनु ग्रोवर, माेनिका, बलजीत सिंह सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed