{"_id":"6776efcc0895acae3d062dee","slug":"children-were-given-information-about-diseases-caused-by-vitamin-deficiency-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130846-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्चों को विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्चों को विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियों की दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोडी में चल रहा एनएसएस शिविर वीरवार को छठे दिन भी जारी रहा। शिविर की शुरुआत डॉक्टर संध्या पांचाल (एमबीबीएस कृष्णा हॉस्पिटल रादौर) की ओर से की गई। एनएसएस अधिकारी अंग्रेजी प्रवक्ता पवन रोहिला ने बताया कि कृष्णा हॉस्पिटल से डॉक्टर संध्या पांचाल ने बच्चों को विटामिन से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सही तरीके से भोजन नहीं लेने के कारण हमारे शरीर के अंदर विटामिन की कमी हो जाती है। हमें संतुलित भोजन खाना चाहिए। जिससे इन कमियों को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर डीपी मोनिका ने बच्चों को स्वस्थ रहने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में यदि स्वस्थ रहना है तो सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। इन सब बातों के साथ बच्चों ने स्कूल के आसपास व स्कूल में श्रमदान किया। दोपहर के बाद बच्चों ने विभिन्न खेल की गतिविधियों में भाग लिया। इस मौके पर सभी अध्यापक मुकेश रोहिल, जसविंदर, राजेश, रामपाल, मोनिका, मीणा, मीनू, सुरेंद्र, रमेश आदि उपस्थित रहे।