फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children showed talent in competitions, Yamunanagar

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent in competitions, Yamunanagar
प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में करवाई जा रही प्रतियोगिता का बुधवार को सातवां दिन रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बाल भवन में जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन डीसी पार्थ गुप्ता के नेतृत्व में करवाया जा रहा है। जिलास्तर के विजेताओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं कुरुक्षेत्र में करवाई जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें मंडल विजेता विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

बाल भवन में बुधवार को चित्रकला, नृत्य, गायन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर बनाओ सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओें में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने की। मुख्यातिथि मंडल बाल कल्याण अधिकारी अंबाला की मनीषा खन्ना रहीं। वहीं लेखाकार राम अवतार व मांगे राम ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने विद्यार्थियों को भविष्य में रुचि के अनुसार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने बताया गया कि जिलास्तर की प्रतिस्पर्धाएं 21 अक्तूबर को समाप्त जाएंगी। मंडल बाल कल्याण अधिकारी अंबाला मनीषा खन्ना ने बताया कि मंडलस्तर की प्रतियोगिताएं 25 अक्तूबर से 28 अक्तूबर को बाल भवन कुरुक्षेत्र में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed