फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children did not get T-shirts or refreshments in the cyclothon

Yamuna Nagar News: साइक्लोथॉन में बच्चों को टी-शर्ट मिली न रिफ्रेशमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Children did not get T-shirts or refreshments in the cyclothon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नशामुक्त हरियाणा मुहिम के तहत निकाली साइक्लोथॉन 2.0 में जिलेभर के शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। इस साइकिल रैली में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। रैली में विद्यार्थियों का जोश देखते ही बनता था। वे भीषण गर्मी में कई किलोमीटर साइकिलों पर चले।
इन सबके बावजूद राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों पक्षपात का सामना करना पड़ा। रैली में भाग लेने वाले शहर के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट तक नहीं मिली। इतना ही नहीं विद्यार्थियों के लिए आई टी-शर्ट भी लापता हो गई। विद्यार्थियों के लिए टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट आई थी, लेकिन आरोप है कि बांटने वाले कर्मचारी ही गाड़ियों में ले गए।
विज्ञापन

इन सबके विपरीत निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को पूरी रिफ्रेशमेंट मिली और टी-शर्ट वितरित की गई। शिक्षकों के अनुसार निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए पहले ही टी-शर्ट दे दी थी। राजकीय स्कूल के विद्यार्थी इधर-उधर मुंह ताकते नजर आए। शहर के राजकीय स्कूलों से 400 से ज्यादा विद्यार्थियों ने इस साइक्लोथॉन में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल रैली में भाग लेने के लिए सरकारी स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी और जिला खेल अधिकारी कार्यालय से आमंत्रण मिला था। वहीं, जब विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए टी-शर्ट व रिफ्रेशमेंट देने की बात आई तो सभी अधिकारी पीछे हट गए। सरकारी स्कूलों के अध्यापक अपने विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट लेने के लिए एक से दूसरे ड्यूटी कर्मी के पास गए, लेकिन निराशा मिली।
बिना बांटे ही खत्म हो गई टी-शर्ट : कैंप स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से विभिन्न कक्षाओं से करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी सहित कई अन्य स्कूलों से करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ऐसा नहीं है कि राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट और टी-शर्ट नहीं आई थी। सभी विद्यार्थियों के लिए एक-एक टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट के लिए जूस, फल, समोसा और दूसरे खाद्य पदार्थ आए थे। परंतु इसे उन्हें इनके बीच बांटा नहीं गया।
बता दें कि राजकीय स्कूलों में अधिकतर आर्थिक कमजोर परिवारों के बच्चे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उनके हक से वंचित कर चहेतों को टी-शर्ट और सामग्री वितरित कर दी। इस दौरान शिक्षा विभाग में खेल विभाग के राजेश पोसवाल, शिक्षक गोपाल सिंह और अन्य अध्यापकों ने बताया कि सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए टी-शर्ट आई थी, लेकिन कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों ने इसे अपनी गाड़ियों में रख लिया। इसे बाद में इसे वितरित करने की बात कही। इसके बाद जब उन्होंने इसकी मांग की तो टी-शर्ट खत्म होने की बात कहकर निकल लिए।
राजकीय स्कूलों के वंचित वर्ग से आते विद्यार्थियों को ऐसे प्रोत्साहन और सहायता की अधिक आवश्यकता होती है। इसमें भी हेराफेरी की जा रही है। संघ इसका विरोध करता है। प्रशासन को इस मामले की जांच करनी चाहिए और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। - महेंद्र सिंह, प्रधान, राजकीय अध्यापक संघ।

साइक्लोथाॅन में टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट का प्रावधान विभिन्न संगठनों की ओर से किया था। इसमें प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का फंड नहीं दिया था। टी-शर्ट व रिफ्रेशमेंट वितरण में किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया गया। संभव है कि रिफ्रेशमेंट के लिए विद्यार्थी न पहुंचे हो। रैली में प्रतिभागी ज्यादा आने से टी-शर्ट कम रह गई थीं। फिलहाल इसकी शिकायत मेरे पास नहीं आई है। यदि शिकायत आई तो जांच करेंगे। - सोनू राम, एसडीएम, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed