{"_id":"6169d1d6853b851f682b845c","slug":"childline-burnt-ravana-s-effigy-with-children-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86616044","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्डलाइन ने बच्चों संग फूंका रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्डलाइन ने बच्चों संग फूंका रावण का पुतला
विज्ञापन
बच्चों के साथ दशहरा मनाती चाइल्डलाइन की टीम। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चाइल्डलाइन टीम ने शुक्रवार को जरूरतमंद बच्चों के साथ दशहरा पर्व मनाकर खुशियां बांटी। कार्यक्रम निदेशिका डॉ. अंजू बाजपेयी के नेतृत्व में टीम ने चिट्टा मंदिर के पास स्थित हनुमान कॉलोनी में बच्चों के साथ रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतले दहन कर पर्व मनाया।
निदेशिका डॉ. अंजू बाजपेयी ने बताया कि त्योहार मनाकर बच्चे बहुत ही खुश हुए। इस दौरान बच्चों को मिठाइयां वितरित की गई। उन्होंने बच्चों को बताया कि दशहरा अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की जीत का पर्व है। यह पर्व सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्याग कर मानवता व सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रावण का दहन करके संदेश दिया जाता है कि बुराई का अंत इसी तरह होता है और सभी को अपनी बुराइयों का दहन करना चाहिए।
यह पर्व हमें अपने भीतर की आसुरी शक्तियों से लगातार लड़ने और अच्छाई एवं सद्भाव को बल देने की प्रेरणा देता है। समन्वयक शेफाली ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे इस नंबर पर कॉल करके किसी भी समय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान हन्नी, रविंद्र मिश्रा, जानकी प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।