फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Child marriage, including three on the couple to make the case

बाल विवाह करवाने पर दंपति समेत तीन पर केस

Sun, 22 Dec 2013 01:09 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 22 Dec 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
Child marriage, including three on the couple to make the case
कैंप क्षेत्र के
विज्ञापन
सनातन धर्म मंदिर में एक महीने पहले हुए बाल विवाह के मामले मेें फरकपुर पुलिस ने दंपति सहित तीन लोगों पर चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई प्रोटेक्शन आफिसर सीमा गर्ग द्वारा दी गई शिकायत पर की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। फरकपुर पुलिस को दी शिकायत में प्रोटेक्शन आफिसर सीमा गर्ग ने कहा कि करीब एक महीने पहले उन्हें सूचना मिली थी कि कैंप क्षेत्र स्थित सनातन धर्म मंदिर में बाल विवाह करवाया जा रहा है।

जिन बच्चों की शादी हो रही है, उनमें लड़के की उम्र 16 तथा लड़की उम्र 15 साल के करीब है। सूचना मिलने के बाद जब वह पुलिस बल के साथ मंदिर में पहुंची, तो उस समय तक दीपक व ज्योति का विवाह संपन्न हो चुका था। इसके बाद उन्होंने परिजनोें से दोनों बच्चों के उम्र संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा।

 लेकिन वे आना कानी करने लगे। जब उन पर दबाव बनाया गया, तो उन्होंने बच्चों की उम्र से संबंधित दस्तावेज दिखा दिए। दस्तावेजों की जांच में दोनों बच्चों की उम्र कम पाई गई। जांच के दौरान मिली शिकायत सही पाई गई। इसके बाद उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी सुभाष, उसकी पत्नी सीमा तथा राज कुमार के खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई यशपाल का कहना है कि पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफिसर सीमा गर्ग की शिकायत पर दंपति सहित तीन पर केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उसने पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed