फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Child dies of cancer, father accused of neglect

Yamuna Nagar News: कैंसर से बच्चे की मौत, पिता पर अनदेखी का आरोप

Sat, 26 Oct 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Child dies of cancer, father accused of neglect
यमुनानगर। जोगिंद्र नगर में ब्लड कैंसर से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती था। बच्चे की मां ने अपने पति पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थाना गांधी नगर पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस बच्चे के उपचार के लिए कुछ दिन पहले मृतक के पिता ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। लोग उसकी मदद के लिए आगे भी आए थे।
विज्ञापन

काॅलोनी निवासी दीपू गोयल और उसकी पत्नी पिछले दो साल से अलग-अलग रह रहे हैं। सात साल का बेटा दिव्यांक पिता दीपू गोयल के ही पास था। दीपू ने बताया कि करीब छह माह पहले बच्चे की गर्दन पर एक गांठ हो गई थी। जिसका उपचार कराया तो चिकित्सकों ने हायर सेंटर जाने की सलाह दी थी। इसके बाद वह बच्चे को लेकर पीजीआई पहुंचा जहां पर उसे बताया गया कि उसके बेटे को ब्लड कैंसर है। उसका गंभीर बीमारी होने के कारण उपचार चल रहा था। दीपू ने बताया के दिव्यांक कई दिन तक पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती रहा। चौथी स्टेज का कैंसर होने के कारण डॉक्टरों ने उसकी बचने की संभावनाओं से इंकार करते हुए उसे घर भेज दिया। चार अक्तूबर को वह बेटे को लेकर घर आ गया। तब से वह घर पर ही उसकी देखरेख कर रहा था। अब उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसलिए उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर वीरवार शाम बेटे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह बच्चे का शव लेकर घर चला गया और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच बच्चे की मां मोनिका वहां पर पहुंच गई और पति पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। साथ पुलिस को इसकी सूचना देकर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। गांधी नगर पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जिला अस्पताल के फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. जैनेश ने बताया कि पीजीआई की रिपोर्ट देखने से पता चला है कि बच्चे को ब्लड कैंसर था। उसके बिसरे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसएचओ गांधी नगर थाना ने बताया कि बच्चे की मौत कैंसर से हुई है। मां ने पोस्टमार्टम की मांग की थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed