फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Child dies after drowning in water-filled ravine

Yamuna Nagar News: खड्ड में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत

Mon, 08 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Child dies after drowning in water-filled ravine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव सारन में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में एक वर्षीय मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मिमलाना निवासी नसीम परिवार के साथ यमुनानगर के गांव सारन स्थित ईंट-भट्ठे पर रहकर काम करते हैं। रविवार सुबह उनका एक वर्षीय बेटा रिजवान खेलते-खेलते पास में बने पानी से भरे खड्डे की ओर चला गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह खड्डे में गिर गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह पानी में डूबा मिला। परिजन तुरंत उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों में भी शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसआई लाभ सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed