फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chief Minister's claim is not being fulfilled: Subhash

मुख्यमंत्री का दावा नहीं हो रहा पूरा : सुभाष

Tue, 15 Oct 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's claim is not being fulfilled: Subhash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक हुई।यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा धान 3100 रुपये में खरीदने का दावा किया गया था। यह दावा अनाज मंडियों में पूरा नहीं हो रहा।
मुख्यमंत्री को याद रखना चाहिए कि वह उस इलाके से विधायक बने हैं, जहां धान की फसल प्रदेश में सबसे अधिक होती है। वह अपना पहला वायदा किसानों के साथ पूरा करें, ताकि आगामी योजनाओं पर भी किसान उनकी बात पर विश्वास कर सके। मामले में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मार्केट कमेटी के सचिव अमित कुमार से भी बात की। यूनियन की ओर से कहा कि जब तक सरकारी आदेशों के तहत जल्द धान का उठान नहीं होगा, तब तक किसान परेशान रहेगा।
विज्ञापन

सुभाष गुर्जर ने कहा कि 17 प्रतिशत नमी के बाद भी किसानों की धान ओने-पौने दाम में खरीदी जा रही है। सरकार से मांग है कि तुरंत अनाज मंडी में उठान हो। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कांबोज चमरौडी, रादौर प्रधान अशोक कांबोज, जिला महासचिव रविंद्र पाल सिंह, साहिल सेतिया नंबरदार, कुलविंदर सिद्धू, उदय सिंह कुंजल, मदनलाल कांजनू, राजेश रतनगढ़ माजरा, विनोद डांगी, सुभाष चमरौडी, योगेश्वर दत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed