{"_id":"691779324d46aeb42905fa64","slug":"chief-minister-will-visit-jungle-safari-track-repaired-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-146832-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री करेंगे भ्रमण, जंगल सफारी का ट्रैक किया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री करेंगे भ्रमण, जंगल सफारी का ट्रैक किया दुरुस्त
Sat, 15 Nov 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय उद्यान कलेसर के मुख्य द्वार को तैयार करते कारीगर व मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 नवंबर को कलेसर पहुंचेंगे। इस दौरान वे कलेसर नेशनल पार्क में एक घंटे तक जंगल सफारी का लुत्फ उठाएंगे। सीएम जिस रास्ते से सफारी करेंगे उस रास्ते को दुरुस्त किया गया। यही नहीं जंगल सफारी का आनंद उठाने वाले सीएम सैनी पहले मुख्यमंत्री भी बनेंगे। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वन्य प्राणी विभाग की तरफ से तैयारियां जोरा पर चल रही हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मुख्य द्वार का विशेष रूप से नवीनीकरण किया जा रहा है। नए डिजाइन के साथ मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक रूप दिया गया है, ताकि इसका उद्घाटन एक यादगार क्षण बन सके। मुख्य मार्ग से लेकर जंगल के अंदर तक ट्रैप (ट्रेल) को भी दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे भ्रमण के दौरान वाहन आसानी से संचालित हो सकें। विभाग के कर्मचारियों द्वारा झाड़ियों की सफाई, कच्चे रास्तों की मरम्मत और साइन बोर्डों की पेंटिंग का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।
जिला वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 नवंबर को राष्ट्रीय उद्यान कलेसर पहुंचेंगे। यहां वे नव निर्मित मुख्य द्वार, टूरिज्म से संबंधित नई परियोजनाओं, पार्किंग क्षेत्र और जंगल सफारी मार्ग से जुड़े विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य कलेसर को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़कर इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक आकर्षक वन्य पर्यटन स्थल बनाना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके लिए सफारी मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षित और साफ रखा जा रहा है। वन विभाग की टीम ने जंगल में स्थित पानी के गजलरों, व्यूइंग पॉइंट्स और जानकारी केंद्रों का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों को पूरा कराया है।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार कलेसर जंगल में हाथियों, तेंदुओं, हिरणों व अन्य वन्य जीवों की आवाजाही इस मौसम में बढ़ी हुई है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री सफारी के दौरान प्राकृतिक वन्य जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव भी कर सकते हैं। इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की टीमें मौजूद रहेंगी।