फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chief Minister laid the foundation stone of CHC

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री ने सीएचसी का किया शिलान्यास

Wed, 14 Aug 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister laid the foundation stone of CHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंडहर हो चुके भवन की जगह 31.21 करोड़ की लागत से 50 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं को लेकर पंचकूला में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिसका प्रसारण वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया। सीएचसी के पुराने भवन एवं 50 बेड के अस्पताल के निर्माण का मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। अब अस्पताल के निर्माण में अब कोई रुकावट नहीं होगी। नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा के अलावा सीएचसी के नए भवन की मांग उठा रहे लोगों ने इसके लिए सरकार का आभार प्रकट किया है। सीएचसी के खंडहर हो चुके 40 साल पुराने भवन की जगह 50 बेड का नया अस्पताल बनाए जाने के बारे में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने मई 2015 में घोषणा की थी। इस मौके पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed