फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chief Minister inaugurated the Jungle Safari and the new main gate.

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी, नये मुख्यद्वार का किया उद्घाटन

Wed, 19 Nov 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated the Jungle Safari and the new main gate.
कलेसर नेशनल पार्क में जंगल सफारी करते सीएम नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व म
प्रतापनगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वन्य प्राणी विभाग को कई सौगात दीं। इस दौरान जहां उन्होंने मुख्यद्वार, एआई आधारित मॉनिटरिंग टॉवर, ट्री कैनोपी वॉक और तीन स्तरीय वॉच टावरों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कुछ दूरी तक जाकर जंगल सफारी का आनंद भी लिया। उनके साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल तथा यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी रहे। वहीं नये ट्रैक का शुभारंभ होने के बाद उसे सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। अब सैलानी नये मुख्यद्वार से जंगल सफारी के लिए प्रवेश करेंगे और उनकी पुराने वाले द्वार से निकासी होगी। जंगल सफारी का यह पूरा ट्रैक 16 किलोमीटर का होगा। इसके लिए उन्हें नये मुख्यद्वार से टिकट मिलेगी।
विज्ञापन

यमुनानगर-कपालमोचन सड़क पर बनेगा बाईपास
कलेसर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर-कपालमोचन सड़क बाईपास की फिजिबलिटी चेक कर उसके निर्माण की भी घोषणा की। वहीं, इसके बनने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा जाम की स्थिति से छुटकारा भी मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेसर की धरा पर एक असीम ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह वन प्रदेश के वन संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन में मील का पत्थर साबित होगा, जो श्री गुरु तेग बहादुर जी के पर्यावरण के प्रति प्रेम की विरासत को आगे बढ़ाएगा। वहीं, शहरी वानिकी को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष योजनाएं शुरू की हैं, ताकि शहरों में भी हरियाली बढ़े। सरकार ने पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग किया जा रहा है। इसमें पहले से लगे हुए और हर वर्ष होने वाले पौधारोपण की 5 वर्ष तक हुई उनकी ग्रोथ पर कड़ी नजर रखी जाती है।

कलेसर नेशनल पार्क में जंगल सफारी करते सीएम नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व म

कलेसर नेशनल पार्क में जंगल सफारी करते सीएम नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed