{"_id":"6611ba71c426d381260999b6","slug":"chief-minister-flying-squad-busted-illegal-mining-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116967-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने किया अवैध खनन का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने किया अवैध खनन का भंडाफोड़
Sun, 07 Apr 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते अंबाला व खनन विभाग की टीम ने क्षेत्र के निजामपुर स्थित मेसर्स श्रीराम स्क्रीनिंग प्लांट पर दबिश दी। इस दौरान प्लांट में अवैध रूप से खनिज का व्यापार करते हुए मिले। जांच में प्लांट से फर्जी बिल व गेट पास बरामद हुए। स्क्रीनिंग प्लांट के विभागीय पोर्टल पर खनिज की मात्रा शून्य दर्शाई मिली। मौके पर लगभग 4600 मीटर टन ताजा खनिज पाया गया। साढौरा थाना पुलिस ने स्क्रीनिंग प्लांट संचालक पर केस दर्ज किया है।
प्लांट पर एक साल पहले 25 फरवरी को भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने दबिश दी थी। तब भी पुलिस ने प्लांट संचालक पर केस दर्ज किया था। बाद में विभाग की तरफ से क्षेत्र में खनन का ठेका निरस्त कर दिया गया था। बावजूद इसके यहां अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। खनन निरीक्षक अमन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला की टीम को सूचना मिली थी कि साढौरा क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित मेसर्स श्री राम स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक द्वारा अवैध रूप से खनिज का व्यापार किया जा रहा है।
मौके पर काफी मात्रा में कच्चा रिकार्ड एवं गेट पास मिल सकते हैं। इस सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला और उनकी खनन विभाग की संयुक्त टीम ने श्रीराम स्क्रीनिंग प्लांट पर दबिश दी। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला के उप निरीक्षक राजबीर सिंह, खनन निरीक्षक राेहित सिंह, खनन रक्षक लक्ष्य मेहता व अन्य शामिल थी। जब टीम ने प्लांट का औचक निरीक्षण किया तो स्क्रीनिंग प्लांट चलता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
मौके पर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गांव हरोली निवासी देशराज व उसका बेटा मोहित मिले। टीम को वहां पर हिमाचल प्रदेश के खनिज (स्टोन) तीन डब्ल्यू फॉर्म टाईप बिल मिले। जांच में जो फर्जी पाए गए। इसके अलावा मौके से पांच गेट पास की बुक बरामद की गई। इनमें से तीन गेट पासों में अवैध रूप से खरीदे गए कच्चे माल की एंट्री की हुई मिली। गेट पास के अनुसार शेंकी लाला, बंसी और शुभम से कच्चे माल की खरीद की गई थी।
इसके अतिरिक्त दो गेट पास में स्क्रीनिंग प्लांट द्वारा तैयार खनिज सामग्री रेत, बजरी व गटका की बिक्री दिखाई गई थी। जिससे यह पता चला है कि स्क्रीनिंग प्लांट संचालक द्वारा अवैध रूप से किसी वैध ई-रवाना बिल का प्रयोग किए बिना खनिज की खरीद व बेच की जा रही है। गेट पास में मिले नाम शंकी लाला, बंसी व शुभम के द्वारा आसपास के क्षेत्र से ही अवैध खनन कर कच्चा माल स्क्रीनिंग प्लांट को अवैध रूप से बेचा जा रहा था।
अवैध खनन के परिवहन में विभिन्न वाहनों का अवैध रूप से इस्तेमाल किया गया। स्क्रीनिंग प्लांट के विभागीय पोर्टल पर खनिज की मात्रा शून्य दर्शाई गई। जबकि मौके पर लगभग 4600 मीटर टन ताजा खनिज पाया गया। खनन निरीक्षक ने बताया कि मेसर्स श्री राम स्क्रीनिंग प्लांट के खिलाफ 25 फरवरी 2023 को भी अवैध खनन के व्यापार करने का केस दर्ज है। इसके बाद इस क्षेत्र में सरकार द्वारा दिया गया खनन का ठेका लीज महानिदेशक, खान एवं भूविज्ञान विभाग हरियाणा द्वारा 17 जून को निरस्त कर दिया गया था। साढ़ौरा थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद खनन निरीक्षक अमन कुमार की शिकायत पर स्क्रीनिंग प्लांट संचालक पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।