फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chhatrapati Shivaji was a ruler of high order: Sevaram

उच्च कोटि के शासक थे छत्रपति शिवाजी : सेवाराम

Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji was a ruler of high order: Sevaram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। श्री राम नवमी आयोजन समिति की ओर से बुधवार को हिंदू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर के शिवाजी मार्ग पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ व हलवे के प्रसाद वितरित किया गया।
श्रीराम नवमी आयोजन समिति के सदस्य अमित कांबोज व मंगतराम बटला की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय चिंतक सेवा राम व समाजसेवी मान सिंह आर्य मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज व भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर व वंदे मातरम गाकर व पुष्प अर्पित करके किया गया। सेवाराम ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी एक वीर बहादुर, कुशल राजनीतिज्ञ, कुशल संगठनकर्ता व उच्च कोटि के शासक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने जीवनकाल में सैकड़ों युद्ध लड़े और एक भी युद्ध में उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा। विश्व को गोरिल्ला युद्ध नीति छत्रपति शिवाजी की ही देन है। सभी को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर गगन शिव प्रसाद, भगवत दयाल कटारिया, वीरेंद्र सैनी, चिंकू सैनी, वेद प्रकाश कांबोज, विनय जिंदल, डॉ सतीश कांबोज, गुरदयाल सैनी, सुरजीत शर्मा रमेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed