Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chhachhrauli first in Kho-Kho, Rahul Sports Club first in Volleyball

Yamuna Nagar News: खो-खो में छछरौली, वॉलीबॉल में राहुल स्पोर्ट्स क्लब प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Chhachhrauli first in Kho-Kho, Rahul Sports Club first in Volleyball
विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि व आयोजक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) की ओर से तेजली खेल परिसर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जिलेभर से आए युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल (बालक), खो-खो (बालिका), 400 मीटर दौड़ (बालक व बालिका) और लंबी कूद (बालक व बालिका) स्पर्धाएं हुईं।
छछरौली स्पोर्ट्स क्लब ने सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन कर टीम के कौशल व खेल भावना से सभी को प्रभावित किया। विशेष रूप से खो-खो (बालिका) में छछरौली स्पोर्ट्स क्लब ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल (बालक) में राहुल स्पोर्ट्स क्लब ने जीत हासिल कर प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

लंबी कूद में बालक वर्ग से सन्नी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान, विशाल ने दूसरा और लोकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग से गगनदीप ने पहला, तोशिबा ने दूसरा और सरिता ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से अंकुश ने पहला, उत्तम ने दूसरा व मनीष कुमार ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग से सलोनी ने पहला, रवीना ने दूसरा और सरिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा से सेवानिवृत्त एजीएम वाईआर जौहर ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना व आत्मनिर्भरता जैसे मूल्यों को विकसित करते हैं। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में मददगार साबित होते हैं।

विशेष अतिथि थाना जगाधरी सिटी एसएचओ जसबीर सिंह ने साइबर अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए युवाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर किया गया। मौके पर जिला युवा अधिकारी ओमकार स्वामी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed