फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chhachhrauli defeated Kot and won the cricket competition

Yamuna Nagar News: छछरौली ने कोट को हरा जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 01 Sep 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chhachhrauli defeated Kot and won the cricket competition
क्रिकट प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खंड छछरौली के कोट गांव में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में छछरौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोट की टीम को 16 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में छछरौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोट की टीम आठ ओवर में 80 रन ही बना सकी।
छछरौली टीम के कप्तान मनुज बत्रा ने बताया कि कोट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी छछरौली की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और आठ ओवर में 96 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

इसके जवाब में कोट के बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया। छछरौली के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को 80 रन पर रोक दिया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल के बाद आयोजक कमेटी की ओर से विजेता छछरौली टीम को 11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उपविजेता कोट टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। छछरौली के हरमिलाप विर्क को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए बेस्ट बॉलर और आर्यन को शानदार बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।

आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाले ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed