फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chemist misdeed the girl, Yamunanagar

युवती से केमिस्ट ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chemist misdeed the girl, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर से पंचायत भवन के नजदीक स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई युवती के साथ केमिस्ट ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी केमिस्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पेट में तेज दर्द होने लगा। उसने घर पर रखी दवाई ली और लेट गई। मगर उसके बाद भी दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद वह रात को करीब 11 बजे ऑटो में बैठकर पंचायत भवन के नजदीक स्थित मेडिकल स्टोर पर गई। वह केमिस्ट मनोज को पहले से जानती थी। मनोज ने उसे दवाई दी और उसे दुकान की बेसमेंट में आराम करने के लिए कहा। जब वह वहां आराम कर रही थी तो इस दौरान मनोज वहां आया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घर पहुंच कर घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी केमिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी स्थित पीजी में रह रही युवती ने अपने पड़ोसी युवक मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अंबाला के मुलाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार का पड़ोसी कमल के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के चलते वह शहर में पीजी लेकर रह रही है और यहीं पर परीक्षा की तैयारी कर रही है। बीती दस सितंबर को उसके भाई को लापता हो गया था। तब उन्होंने अपने पड़ोसियों पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसकी शिकायत मुलाना थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके कुछ दिनों बाद उसका भाई मिल गया था।

युवती ने बताया कि 18 सितंबर को वह अपने नाबालिग भाई के साथ एक्टिवा पर यमुनानगर आ रही थी। कैल कचरा प्लांट से कुछ आगे बाइक पर सवार होकर उसका पड़ोसी कमल व एक अन्य व्यक्ति आया। आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई को पकड़े रखा। आरोपी कमल उसे झाड़ियों में ले गया और उससे मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी उन्हें जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी युवक को नामजद करते हुए एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed